-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Government Plan To Spread Sanskrit Among The Youths
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार का नया संकल्प, प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश
- Written By: विजय कुमार तिवारी
Sanskrit Language promotion Plan : युवाओं को संस्कृत भाषा से निरंतर जोड़ा रहा है। अबकी बार परीक्षा के माध्यम से युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने की पहल होगी और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संस्कृत के प्रचार-प्रसार पर जोर (डिजाइन फोटो-सौ. से सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। आज के दौर में इसकी जरूरत समझते हुए देश युवाओं व छात्रों में संस्कृत के प्रति अनुराग जागृत करने, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन व संरक्षण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में युवा प्रतिभाओं को योगी सरकार फिर राज्य स्तर पर पहचान दिलाएगी। संस्कृत प्रतिभा खोज व संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहन वृत्ति के तहत युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इसमें दो वर्ग कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी संस्कृत में अपना कौशल दिखा सकेंगे।
संस्कृत के उत्थान के लिए जनपद से लेकर राज्य स्तर तक युवा प्रतिभाओं की तलाश होगी। इसके लिए संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा कराई जाएगी। जनपद स्तर पर यह परीक्षा पांच से 31 जुलाई तक होगी। ऑनलाइन परीक्षा 20 जुलाई से 31 जुलाई तक होगी। मंडल स्तर पर पांच अगस्त से 13 अगस्त (ऑनलाइन परीक्षा 10 सितंबर से 20 सितंबर) तक होगी। इसके बाद राज्य स्तरीय परीक्षा भी होगी।
कक्षा छह से 12 व स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी कर सकेंगे प्रतिभाग
संस्कृत प्रतिभा खोज दो वर्गों में होगी। प्रथम वर्ग कक्षा छह से 12 तक होगा। द्वितीय वर्ग के तहत स्नातक-स्नातकोत्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। वर्ग क में संस्कृत गीत, संस्कृत सामान्य ज्ञान, श्लोकान्त्याक्षरी, अष्टाध्यायी कंठस्थ पाठ, अमरकोश कंठस्थ पाठ, लघुसिद्धांतकौमुदी कंठस्थ पाठ व तर्क संग्रह कंठस्थ पाठ होगा। वर्ग ख में संस्कृत सामान्य ज्ञान, संस्कृत भाषण व श्रुतलेखन होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर फूटा नगर आयुक्त का गुस्सा, लगया 3 लाख का जुर्माना; वेंडरों पर भी कार्रवाई
UP Board: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, अगले सप्ताह स्कूलों में मिलेंगे अंकपत्र और प्रमाणपत्र
Kanpur Rottweiler Attack: खूंखार रॉटविलर ने महिला को बनाया निशाना, लड़ रही जिंदगी से जंग
‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
युवाओं को किया जाएगा पुरस्कृत
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ वाचस्पति मिश्र ने बताया कि युवाओं को संस्कृत से निरंतर जोड़ा जा रहा है। इस वर्ष भी परीक्षा के माध्यम से युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। राज्य स्तर पर विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को सात हजार व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। साथ ही तीन सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तीन-तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही जनपद व मंडल स्तर पर भी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र, मंडल-राज्य स्तर पर स्मृति चिह्न व मार्ग व्यय दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
संस्कृत के प्रति अनुराग जागृत करने, संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन व संरक्षण के लिए सरकार की कोशिश जानने के साथ-साथ और इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी upsanskritpratibhakhoj.com पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Yogi government plan to spread sanskrit among the youths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jun 21, 2026 | 05:13 PMनासिक के 26 अस्पतालों में गंभीर खामियां, मनपा ने जारी किए नोटिस; मनपा का बड़ा निरीक्षण अभियान
Jun 21, 2026 | 05:12 PMYash Toxic Release Date 2026: कई बार टली ‘टॉक्सिक’, अब फाइनल हुई रिलीज डेट, अगस्त में होगी ‘राया’ की एंट्री
Jun 21, 2026 | 05:09 PMइंदौर में NEET के लिए लेट हो रही छात्रा की पुलिस बनी मददगार; एडिशनल DCP ने सेंटर तक अपनी गाड़ी से पहुंचाया
Jun 21, 2026 | 05:09 PMMRVC ने उत्साह से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कर्मचारियों ने अपनाया फिटनेस और माइंडफुलनेस का मंत्र
Jun 21, 2026 | 05:08 PMछत्रपति संभाजीनगर में सीवरेज कार्य में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी FIR, कमिश्नर अमोल येडगे का सख्त रुख
Jun 21, 2026 | 05:07 PMवर्धा बिजली विभाग विवाद: बिना सूचना घर में घुसकर काटा कनेक्शन, 15 हजार के बिल पर जांच से पहले ही की कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














