Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी का होमवर्क पूरा, इन नेताओं का कटेगा पत्ता

UP Cabinet Expension: यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। महाकुंभ और विधानसभा का सत्र पूरा होने के बाद अब इस दिशा में काम तेज होगा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 01, 2025 | 01:10 PM

सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: योगी मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द ही होने जा रहा है। महाकुंभ और विधानसभा का सत्र पूरा होते ही इस दिशा में काम तेज होगा। सूत्रों के अनुसार यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। 2-3 मंत्रियों की जहां छुट्टी होगी वहीं 3-4 नये चेहरे शामिल होंगे, लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नेताओं को होली का तोहफा देने की तैयारी है।

कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा जिनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं या मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जाएगा।

अहम विभाग के जल्द नियुक्त होंगे जिलाध्यक्ष

प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीते दिनों कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से ही प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी। अब सूची जारी होने में कहीं कोई पेंच नहीं है। बीते दिनों जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में हो रही देरी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सूची जारी होने में जो भी बिंदु सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है।

सम्बंधित ख़बरें

क्यों सीएम योगी ने आनन-फानन में बुलाई बैठक? सांसदों-विधायकों को दिए ये निर्देश

‘पहले डाका डाला गया…’, मनरेगा बनाम VB-G RAM G पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- अब बनेगा मील का पत्थर

यूपी में पूरा होगा केशव का पुराना ख्वाब? योगी के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला

मोदी-योगी की 1 घंटे की मीटिंग ने बढ़ाया सियासी पारा, कैबिनेट विस्तार से ‘मिशन-27’ तक…क्या हुई बात?

साथ पश्चिम के भी 2 चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर से इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है।

देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें

गौरतलब है कि कुल विधानसभा सदस्यों में से 15 प्रतिशत विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इस फॉर्मूले के हिसाब से यूपी में 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान मंत्रिमंडल में 21 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्यमंत्री हैं, यानी कुल 54 मंत्री हैं। इस हिसाब से 6 मंत्री पद अभी भी खाली हैं। इन 6 खाली पदों को भरे जाने की सूचना है।

Yogi cabinet expemsion bjps homework on cabinet expansion in up is complete these leaders will be dropped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2025 | 12:40 PM

Topics:  

  • Uttar Pradesh Cabinet Meeting
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.