Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी ने मंत्रिमंडल की मीटिंग में सौंपा जीत का टारगेट, ऐसे देना है गठबंधन को जवाब

मुख्यमंत्री योगी ने चुनाव वाली सीटों के प्रभारियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ चुनाव जीतने के तौर-तरीके पर भी चर्चा की है और राज्य में बाढ़ के हालत और राहत कार्यों के बारे में भी पूछा।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Jul 17, 2024 | 02:41 PM

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां अपने आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव और राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित प्रभारियों से फीडबैक लेने के साथ-साथ चुनाव जीतने के तौर-तरीके पर भी चर्चा की है।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  बैठक में उप्र के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री मौजूद थे। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों को केवल संक्षिप्त जानकारी दी और बताया कि इस बैठक में बाढ़, विकास कार्यों और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई है।

आप को ज्ञात है कि पिछले एक पखवाड़े में राज्य के 17 जिलों के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बैठक विशेष रूप से आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी और हम उन सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे जहां उपचुनाव होने हैं। ताकि विपक्ष को करारा जवाब दिया जा सके।

प्रदेश की दस विधानसभा सीटों… कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर उपचुनाव होने हैं।

राज्य में विधायक रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद करहल (मैनपुरी) विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसी तरह कटेहरी (अंबेडकरनगर) सीट सपा के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद खाली हुई है। सपा नेता अवधेश प्रसाद के अयोध्या से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण उन्हें मिल्कीपुर (अयोध्या) सीट से इस्तीफा देना पड़ा। सपा नेता जिया उर रहमान बर्क की मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट उनके संभल से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई है।

राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान ने बिजनौर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के अतुल गर्ग ने गाजियाबाद से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गाजियाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के विनोद कुमार बिंद ने भदोही से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के अनूप सिंह उर्फ अनूप प्रधान बाल्मीकि ने हाथरस लोकसभा सीट से चुने जाने के बाद अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के प्रवीण पटेल ने फूलपुर लोकसभा सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी के इरफान सोलंकी की कानपुर नगर की सीसामऊ विधानसभा सीट, एमपी/एमएलए अदालत द्वारा सात साल की कैद के मद्देनजर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त घोषित कर दी गई है।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा उप्र में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी प्रदेश में 33 सीटों पर सिमट गई, जो 2019 के मुकाबले 29 सीटों की गिरावट है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) ने बढ़त हासिल की और सपा ने 37 सीटें जीतीं,  जो 2019 के मुकाबले 32 सीटों की बढ़त है। कांग्रेस पार्टी ने 6 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Yogi adityanath cabinet meeting on flood and up assembly by election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2024 | 02:40 PM

Topics:  

  • UP assembly by-election
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

2

Pooja Pal की दूसरी शादी का खुलासा! CM Yogi से मुलाकात के बाद UP की सियासत में भूचाल

3

“गाय, गोमूत्र के नाम पर विकास”, योगी के सामने विधानसभा में पल्लवी पटेल जमकर बरसीं

4

‘देख सपाई बिटिया घबराई’, योगी बोले- सपा घोषित रूप से महिला विरोधी-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.