Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऊर्जा मंत्री के प्रयासों से 63 एमवीए का वृहद परिवर्तक उत्तराखण्ड से बलिया कुछ दिनों में पहुंचा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Aug 23, 2022 | 07:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ( A K Sharma) की सूझबूझ, लगन, परिश्रम, जिजीविषा और लोगों के प्रति स्नेह और उनकी समस्याओं को शीघ्र दूर करने की लालसा से 63 एमवीए के बृहद आकार के परिवर्तन को बहुत ही कम समय में पूर्ण सुरक्षित तरीके से उत्तराखंड (Uttarakhand) से लाकर बलिया (Ballia) पहुंचाया गया और शीघ्र ही स्थापित कर, विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। इसके लिए ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के परिश्रम की और विपरीत परिस्थितियों में जनता के धैर्य की प्रशंसा की। 

उन्होंने बड़ी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने को गम्भीरता से लिया है और इस संबंध में जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक बड़ी आबादी को बिजली के संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए बड़ी क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों का पर्याप्त संख्या में स्टॉक बनाए रखने का भी निर्देश दिया है।

 बलिया में क्षतिग्रस्त हो गया था एमवीए परिवर्तक

विगत 30 जुलाई, 2022 को जनपद बलिया के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित 2×63 एमवीए क्षमता के 132/33 केवी उपकेन्द्र बलिया पर 01 नग 63 एमवीए परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गया। इस उपकेन्द्र के माध्यम से नगरीय एवं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को सुचारू एवं सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही थी। अतः इस क्षतिग्रस्त परिवर्तक के स्थान पर अविलम्ब शीघ्रताशीघ्र स्वस्थ परिवर्तक स्थापित किया जाना आवश्यक हो गया था। इस तथ्य के दृष्टिगत 63 एमवीए का परिवर्तक एक अत्यन्त बृहद आकार का उपकरण होता है जिसका भार लगभग 80 एमटी होता है, इस प्रकार के उपकरणों (परिवर्तक) के परिवहन के लिए मार्ग की अनुकूलता, परिवहन के लिए आवश्यक वृहद वाहन की उपलब्धता इत्यादि का भी ध्यान रखा जाना अत्यन्त आवश्यक होता है क्योंकि मार्ग के अनुकूल न होने पर परिवर्तक का परिवहन अत्यन्त दुष्कर हो जाता है एवं जिसमें अत्याधिक समय लगना सम्भावित होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara District: 6 वर्ष से भुगत रहे यातना, ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीण हैरान-परेशान

ऊर्जा मंत्री ने किया प्रयास

ऊर्जा मंत्री के संज्ञान में आया की एक 63 एमवीए का परिवर्तक जनपद कानपुर देहात में उपलब्ध है। परन्तु उक्त उपकेन्द्र की स्थलीय प्रवृत्ति और उपकेन्द्र से 132/33 केवी उपकेन्द्र बलिया तक का मार्ग परिवर्तक स्वरूप वृहद उपकरणों के परिवहन के लिए अनुकूल नहीं था और इस परिवहन में अत्यधिक समय लगता। किसी स्वस्थ परिवर्तक को न्यूनतम समय में 132/33 केवी उपकेन्द्र बलिया पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तत्काल यह निर्णय लिया गया कि जनपद शहीद उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड मे सितारगंज स्थित फर्म मै. टेक्निकल एसोसियट्स पर उप्र पाट्रांकालि द्वारा आदेशित और उपलब्ध परिवर्तक को 132/33 केवी उपकेन्द्र बलिया तक परिवहन सुनिश्चित किया जाए।

 साढ़े चार दिनों में तय की गयी दूरी

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर परिवर्तक फैक्ट्री से 132/33 केवी उपकेन्द्र बलिया के लिए 10 अगस्त, 2022 को रात्रि में डिस्पैच किया गया। इस परिवर्तक का सुचारू और बाधा रहित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए 10 अगस्त की रात्रि को ही एक सहायक अभियन्ता स्तर के अधिकारी को सितारगंज पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया। यह परिवर्तक शाहजहांपुर, हरदोई के रास्ते कन्नौज में 12 अगस्त, 2022 को रात्रि 8 बजे पहुंचा था। कन्नौज के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के माध्यम से 13 अगस्त, 2022 को सांय 7 बजे लखनऊ पहुंचा, इसके पश्चात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से गाजीपुर, चितबड़ागांव के रास्ते चलकर दिनांक 15 अगस्त, 2022 को प्रातः 9 बजे 132/33केवी उपकेन्द्र बलिया पर पहुंच गया। सामान्यतः परिवर्तक प्रतिदिन लगभग 80 से 100 किमी की दूरी तय करते हैं, परन्तु इस परिवर्तक के परिवहन को इस प्रकार प्रकार नियोजित किया गया कि सितारगंज से बलिया तक लगभग 900 किमी की दूरी 9 दिनों के स्थान पर साढ़े चार दिनों में तय की गयी।

With the efforts of the energy minister a massive 63 mva converter reached ballia from uttarakhand in a few days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2022 | 07:47 PM

Topics:  

  • Transformers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.