- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Why Is Yellow Colour Used Instead Of Saffron For The Priests Of Ram Mandir Know Its Special Significance
राम मंदिर के पुजारियों के लिए भगवा की जगह पीला रंग ही क्यों? जानें इसका खास महत्व
राम मंदिर के पुजारियों के लिए नियम में खास बदलाव किए गए हैं। जिसके मुताबिक पुजारी अब भगवे रंग के कपड़े में नजर नहीं आएगे। साथ ही सही ढंग से पगड़ी पहनने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा फोन ले जाने के नियम में भी बदलाव किए गए हैं।
- Written By: शानू शर्मा

राम मंदिर के पुजारियों के वस्त्र का बदला रंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: अयोध्या राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड जारी किया गया है। जिसके मुताबिक अब पुजारी भगवा वस्त्र में नजर नहीं आएंगे। नए ड्रेस कोड के मुताबिक मंदिर के पुजारी अब पीले रंग के धोती, चौबंदी और पगड़ी में नजर आएंगे। इसके अलावा भी मंदिर की सुरक्षा को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए गए है।
इस बात की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि पुजारी अब भगवे नहीं बल्कि पीले रंग के वस्त्र में नगए आएंगे। उन्होंने बताया कि सभी पुजारी पहले कुर्ता, पगड़ी और धोती पहनते थे, लेकिन अब उन्हें धोती, चौबंदी और पगड़ी पहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होने बताया कि पगड़ी को सूती से तैयार किया गया है। जिसे सही ढंग से पहनने के लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया है।
भारतीय संस्कृति में पीले रंग का काफी महत्व है। इस रंग को पवित्र रंग माना जाता है। सादे कपड़े में भी पीला रंग चढ़ा देने से उस कपड़े को पवित्र कहा जाता है। हिंदू धर्म में सभी शुभ कामों पीला और भगवा रंग का ही इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग देवताओं को काफी प्रिय भी माना जाता है। वहीं वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो पीला रंग इंसान के आंखों को शंकुओं में लम्बे एवं मध्यमक, दोनों तरंग दैर्घ्य वालों को प्रभावित करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल
बता दें कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी की गई थी। उससे पहले मंदिर के गर्भगृह में रखी रामलला की नई मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसमें रामलला की तस्वीरें पीले रंग के कपड़े से ढकी हुई थी। हालांकि उसके कुछ दिन बाद रामलला की संपूर्ण तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमे आंखें भी नहीं ढ़की थी। तस्वीर के वायरल होते ही मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे थें।
बता दें कि 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया था। जिसके दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पीले रंग का कुर्ता पहना था। इसके अलाव वहां मौजूद पंडित भगवे रंग के वस्त्र में मौजूद थें। मंदिर को लेकर शुरू से ही विवाद जारी है। पहले निर्माणाधीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होना फिर रामलला की तस्वीरें लीक हो गई। इसके बाद अब मंदिर निर्माण के कुछ महीने बाद ही मंदिर परिसर में पानी लीक होने पर विवाद चल रहा है।
कुछ खास बदलाव
उन्होंने बताया की चौबंदी एक कुर्ता जैसा दिखने वाला कपड़ा होता है, जिसमें कोई बटन नहीं बल्कि रस्सी होती है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला मंदिर के अंदर के फोटो लीक होने के बाद लिया गया है। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मंदिर में चार मुख्य पुजारी है।
जिन्हें सहायक पुजारियों द्वारा सहायता मिलती है। उन्ही पर सारा काम आता है। लेकिन अब ट्रस्ट की ओर से फैसला लिया गया है कि हर सहायक पुजारी को पांच प्रशिक्षु पुजारी मिलेंगे। जो उनकी मदद करेंगे। सभी पुजारी मिलकर सुबह 3.30 बजे से रात 11 बजे तक मंदिर की सेवा में खड़े रहेंगे। पुजारियों की हर टीम के लिए 5 घंटे की सेवा अनिर्वाय होगी।
Why is yellow colour used instead of saffron for the priests of ram mandir know its special significance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










