UP Weather: फिर से सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में वज्रपात की आशंका, 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

UP Weather Update: उप्र में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 44 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। जबकि 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
UP Weather Rain Alert: Rain and Thunderstorm Warning Issued 44 Districts
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rain Alert In Uttar Pradesh: उत्तर भारत में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जताया है। इन जिलों में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर शामिल हैं। इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर थमा हुआ था केवल कहीं-कहीं छुटपुट बारिश देखने को मिली थी। आईएमडी के अनुसार दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग ने 19 और 20 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग में जताई वज्रपात की आशंका

माैसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 44 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की सक्रिया बढ़ने और अरब सागर से आ रही नमी के असर से यूपी में अगले 48 घंटे में कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

UP Weather Rain Alert: Rain and Thunderstorm Warning Issued 44 Districts
चंदौली सांसद की फेसबुक टिप्पणी से गरमाई सियासत; सपा नेताओं ने किया पलटवार, बोले- यही कारण है कि 2000 के बाद..

मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ लाइन के एक बार फिर उत्तर की ओर खिसकने के संकेत हैं । अगले दो तीन दिन तराई, मध्यांचल और पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। बताया कि 19 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने की संभावना है। इसी के साथ पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इस सीजन में अब तक यूपी में वर्षा सामान्य से तीन प्रतिशत कम दर्ज हुई है।

राजधानी में रहेगी उमस

राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com