- Hindi News »
- India »
- Vice President Election New Equations Increase Nda Tension
उपराष्ट्रपति चुनाव में होगा खेला? नए समीकरणों ने बढ़ाई NDA की टेंशन, नई रणनीति पर शुरू हुआ काम!
- Written By: अभिषेक सिंह
CP Radhakrishnan vs B Sudarshan: उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं। पार्टियां इसके लिए कोई व्हिप नहीं जारी कर सकती हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में गुप्त मतदान होता है।

सीपी राधाकृष्णन व बी सुदर्शन रेड्डी (डिजाइन फोटो)
Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान होगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कल शाम को नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। इसके लिए शाम 6 बजे से मतगणना शुरू होगी। एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं। इसके लिए कोई व्हिप जारी नहीं किया जाता है और गुप्त मतदान होता है। इसका मतलब है कि सांसद अपनी इच्छानुसार मतदान करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन ज़्यादातर वोट पार्टी लाइन के अनुसार ही डाले जाते हैं।
चुनावों में क्रॉस वोटिंग की संभावना
हालांकि, पहले के चुनावों में भी क्रॉस वोटिंग होती रही है और इस बार भी इसकी संभावना है। वर्तमान में राज्यसभा में 238 और लोकसभा में 542 सांसद हैं। इस लिहाज से जीत के लिए 391 का आंकड़ा चाहिए। एनडीए के पास 425 सांसद हैं, जबकि उसे कुछ अन्य दलों के वोट मिलने का भी भरोसा है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: राज्यसभा चुनाव से NDA को बढ़त? क्या सरकार अब पारित करा पाएगी परिसीमन बिल
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
PM मोदी के कार्यकाल के 12 साल, NDA की बैठक में दिखा अलग अंदाज; CM सुवेंदु ने प्रधानमंत्री को खिलाई झालमुड़ी
जनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS
एनडीए के पास अब कितने सांसद?
वाईएसआरसीपी ने एनडीए के पक्ष में मतदान करने की घोषणा की है। राज्यसभा में इसके सात और लोकसभा में चार सांसद हैं। इस प्रकार, एनडीए के पक्ष में 436 सांसद हैं। आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल भी एनडीए के पक्ष में मतदान कर सकती हैं। जबकि बीजद ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी का समर्थन नहीं करेगी।
चुनाव में न्यूट्रल रहेंगी ये दो पार्टियां!
इसके अलावा केसीआर की बीआरएस के मतदान से अनुपस्थित रहने की संभावना है, बीआरएस के राज्यसभा में चार सांसद हैं। बीआरएस फिलहाल खुलकर एनडीए के साथ नहीं आ सकती क्योंकि अगले कुछ महीनों में जुबली हिल्स विधानसभा का उपचुनाव है और वहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भाजपा के माथे पर पसीना, सपा सांसद के दावे से लुटियंस दिल्ली में खलबली
लोकसभा के सात निर्दलीय उम्मीदवारों में से तीन कहां मतदान करेंगे, यह अभी तय नहीं है। इसी तरह, अकाली दल, जेडपीएम और वीओटीटीपी के एक-एक सांसद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है, जबकि विपक्ष के पास 324 वोट हैं। ऐसे में जीत का अंतर 100 से 125 के बीच हो सकता है।
पिछली बार बड़े अंतर से हुई थी जीत
2022 के पिछले चुनाव में जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की मार्गरेट अल्वा को 346 वोटों से हराया था। इस बार जीत का अंतर इतना ज्यादा नहीं होगा, क्योंकि विपक्ष पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में है। क्या यही वजह है कि एनडीए हर सांसद पर कड़ी नज़र रख रहा है?
नई रणनीति पर काम कर रहा NDA
एनडीए सूत्रों का दावा है कि राज्यसभा में विपक्ष के उम्मीदवार के खिलाफ 150 वोट पड़ेंगे और उन्हें 90 से भी कम वोट मिलेंगे। इसके बावजूद एनडीए नई रणनीति पर काम कर रहा है। उसकी नजर लोकसभा में कुछ ऐसे सांसदों पर है, जो पार्टी लाइन से हटकर उनके साथ आ सकें। एनडीए और इंडिया ब्लॉक अपने-अपने सांसदों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं ताकि वोट रद्द न हों।
Vice president election new equations increase nda tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में सुवेंदु अधिकारी से मिलेंगे TMC के 19 बागी सांसद, आज ही तय होगा अगला कदम, बंगाल में मची सियासी हलचल!
Jun 14, 2026 | 07:55 AMVastu Tips Of Wristwatch: कहीं कलाई पर बंधी घड़ी तो नहीं बिगाड़ रही आपका वास्तु, जानिए घड़ी पहनने का सही नियम
Jun 14, 2026 | 07:49 AMनासिक मनपा का बड़ा फैसला: विश्व बैंक की मदद से शहर में लगेंगे 2.5 लाख स्मार्ट वाटर मीटर, राजस्व घाटा होगा कम
Jun 14, 2026 | 07:48 AME100 Fuel: भारत में पेट्रोल का विकल्प तैयार, E100 Fuel को मिली वाहन ईंधन के तौर पर कानूनी मंजूरी
Jun 14, 2026 | 07:43 AMराकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
Jun 14, 2026 | 07:42 AMयवतमाल में बढ़ा जलसंकट का खतरा, 73 जल परियोजनाओं में केवल 33.70% जलसंग्रह शेष
Jun 14, 2026 | 07:41 AMक्या ठाकरे गुट में होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलों से सियासत गरमाई
Jun 14, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














