मथुरा हादसे में 13 लोग जिंदा जले…17 पॉलिथीन में लाश के टुकड़े भरकर ले गई पुलिस, मचा कोहराम
Yamuna Expressway Accident: सोमवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में आगरा से नोएडा जा रहे कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे छह बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मथुरा हादसे में 13 लोग जिंदा जले (Image- Social Media)
Yamuna Expressway Accident Death Toll: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रही लेन में घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार से चल रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए। इस भीषण हादसे में सात बसों और दो कारों में आग लग गई। कई लोग वाहनों के अंदर फंस गए, जबकि कुछ यात्रियों ने बसों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और दो दर्जन से ज्यादा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम सीपी सिंह ने भी 13 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है।
तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनमें आजिलेंद्र प्रताप यादव पुत्र वंशीधर, निवासी मुद्दीनपुर, थाना सराय ममरेज, जिला प्रयागराज और रामपाल पुत्र पहोड़ीराम, निवासी आजमगढ़ शामिल हैं।
कई गाड़ियां जलकर खाक
यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र के गांव खड़ेहरा के पास माइल स्टोन संख्या 125 पर हुआ। घने कोहरे के कारण रात में दृश्यता लगभग शून्य थी, जिससे आगे-पीछे चल रहे वाहन एक-दूसरे को देख नहीं सके और टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों में आग भड़क उठी। सात बसें और दो कारें भीषण आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही बसों के अंदर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
वृंदावन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदामों से बरामद 5,000 किलो मिलावटी पेड़ा और मिल्क केक किए नष्ट
नाबार्ड की हथकरघा प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तर प्रदेश की बुनाई परंपरा, मुबारकपुर की कला बनेगी आकर्षण
देवता मदमस्त हुए तो असुरों ने धूल चटाई, यूपी के पूर्व मंत्री के बयान से BJP में खलबली; क्या है सियासी मायने?
कोर्ट से राहत मिलने के बाद वृंदावन पहुंचे बृज भूषण शरण सिंह, गुरु रितेश्वर दास से लिया आशीर्वाद
खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर किसी तरह खुद को बचाया, जबकि कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए। बसें और कारें टक्कर के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे के बाद आगरा से नोएडा की ओर जाने वाली एक्सप्रेसवे की लेन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सड़क किनारे किया गया।
यह भी पढ़ें- UP में कोहरे से मचा कोहराम…चार जिलों में हुए भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि 13 यात्रियों की जलकर मौत हो चुकी है। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें 20 से अधिक एंबुलेंस के जरिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। डीएम सीपी सिंह भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे में अब तक तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है।
