Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी बन रहा पर्यटकों की पहली पसंद, इतने श्रद्धालुओं ने टेका बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था

  • Written By: अमन दुबे
Updated On: Jan 18, 2023 | 06:06 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने काशी की पुरातनता को ध्यान में रखते हुए इस प्राचीन नगरी का कायाकल्प किया और अपनी निगरानी में श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) का जीर्णोद्धार कराया, जिससे वाराणसी (Varanasi) में पर्यटकों (Tourists) की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि होने लगी है। नए साल के पहले ही पखवारे में लगभग 26 लाख लोगों ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई है। दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं में इजाफा होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते वर्ष एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई थी। 

सुविधाओं के विस्तार के साथ बढ़ी है श्रद्धालुओं की संख्या

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि साल के पहले ही दिन 5,32,551 दर्शनार्थियों ने दर्शन किया है। जनवरी के पहले 15 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या करीब 23,73,392 थी। जबकि, 17 तारीख तक ये संख्या 26,08,099 हो गई है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी की 5 लाख से अधिक की संख्या छोड़ दिया जाए तो बाकी दिनों में 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। जीर्णोद्धार के पहले विश्वनाथ धाम में 30 से 40 लाख दर्शनार्थी साल भर में आते थे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं के विस्तार के साथ आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। 

काशी की ओर आकर्षित हो रहे देश-विदेश के पर्यटक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का विकास, यातायात कनेक्टिविटी, सुधरी हुई कानून व्यवस्था और स्वच्छता के चलते विश्व में वाराणसी की नई तस्वीर बनकर सामने आई है, जिसके चलते देश विदेश से पर्यटक काशी की और आकर्षित हो रहे हैं। वाराणसी में फिलहाल हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का भी आयोजन हो रहा है। इसके अलावा गंगा पार रेत पर बसी टेंट सिटी भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है।

सम्बंधित ख़बरें

Hanuman Jayanti 2026: ‘वाराणसी’ के मेकर्स का खास ट्वीट, हनुमान भक्ति को किया सलाम

10 हजार रुपये से कम में घूमें भारत की ये 5 सबसे खूबसूरत और शानदार जगहें

यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े छात्र की हत्या, बाइक से आए और सीने में उतार दीं 8 गोलियां, छात्रों ने की तोड़फोड़

क्या गंगा मुसलमानों की नहीं है? गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पर गिरफ्तारी को लेकर अबू आजमी ने पूछा सवाल

Varanasi is becoming the first choice of tourists so many devotees paid obeisance in the court of baba vishwanath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2023 | 06:06 PM

Topics:  

  • Chief Minister Yogi Adityanath
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.