-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Main Accused In Murder Of Mother And Son Injured In Police Encounter In Kaushambi
UP के कौशांबी में मां-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी हुआ अरेस्ट, पुलिस ने पैर में मारी गोली
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तरप्रदेश के कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि ने आज पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया गया।

मां-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी अरेस्ट
कौशांबी : उत्तरप्रदेश के कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई मां और बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी शनि ने आज यानी गुरुवार को पुलिस गिरफ्त से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे फिर पकड़ लिया।
पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि, पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी शनि को बुधवार को देवरिया में गिरफ्तार किया गया था और आज सुबह वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट
UP Home Guard Result 2025 जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी DV और PST के लिए शॉर्टलिस्ट; ऐसे करें रिजल्ट चेक
SP श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव निवासी शनि ने अपने भाई श्रवण और मां शांति देवी के साथ मिलकर मंगलवार को कुल्हाड़ी से कल्लू उर्फ सर्वजीत दिवाकर (22) और उसकी मां संगीता (49) की हत्या कर दी थी। शनि और श्रवण को अपनी बहन का कल्लू के साथ अवैध संबंध होने का शक था।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि सर्वजीत के पिता की तहरीर पर शनि, श्रवण और उसकी मां शांति देवी के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था। शनि के भाई श्रवण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
SP श्रीवास्तव की मानें तो घटना के मुख्य आरोपी शनि को एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह एवं उनकी टीम द्वारा आरपीएफ की मदद से बुधवार को देवरिया जिले के भटनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर चरवा थाने लाया गया था। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी शिवचरण राम घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करने के उद्देश्य से आरोपी शनि को काजू गांव ले गए जहां आरोपी ने एक खंडहर में रखी कुल्हाड़ी निकाल कर देते समय वहां पहले से रखा 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस बल पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शनि के पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Uttar pradesh main accused in murder of mother and son injured in police encounter in kaushambi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














