उत्तर प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ की बैठक

Dharmendra Pradhan
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan ) ने रविवार को पार्टी के पक्ष में जातिगत समीकरण बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य के ब्राह्मण नेताओं के साथ विचार-विमर्श किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

 दिल्ली में प्रधान के आवास पर तीन घंटे से अधिक लंबी चली बैठक में उत्तर प्रदेश के पार्टी के सभी प्रमुख ब्राह्मण नेताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें जितिन प्रसाद, रमापति त्रिपाठी, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और बृजेश पाठक के अलावा कई सांसद शामिल रहे। 

 सूत्रों ने कहा कि बैठक का मकसद ब्रह्मण सुमदाय के बीच पार्टी की संपर्क गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा करना था। बाद में शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज या जाति का कोई भी वर्ग भाजपा से खफा नहीं है। 

 शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में कई ब्राह्मण मंत्री हैं और पार्टी समाज के सभी वर्गों को आगे ले जाने के लिए काम करती है।'' सूत्रों ने कहा कि प्रधान ने पार्टी नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और आगामी चुनावों के लिए उनकी प्रतिक्रिया भी ली। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com