उत्तर प्रदेश में आज क्या होगा खास? हर बड़ी हलचल और अहम अपडेट पर रहेगी हमारी नजर

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर पर रहेगी हमारी पैनी नज़र, बात चाहे हो राजनीति की या प्रशासन की, सरकारी योजनाओं की हो गया या जनता से जुड़े मुद्दों की, सटीक एवं ताजा जानकारी के लिए पढ़ें खबर...
uttar pradesh news
उत्तर प्रदेश समाचार(सोर्स: A.I.)
Published on: 
Updated on: 

लखनऊ विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ को एलडीए में लाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पूरे राजधानी लखनऊ विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार के निर्देश दिए हैं।

धूमधाम से मनी देव दीपावली

पूरे उत्तर प्रदेश में देव दीपावली जिसे 'त्रिपुरोत्सव' भी कहा जाता है का उत्सव धूमधाम से मंगलवार को मनाया गया। वाराणसी में पहली बार 51 गंगा घाटों पर एक साथ गंगा आरती हुई। पहली बार 2,100 ड्रोन एक साथ आसमान में उड़ते दिखे। पहली बार ही आठ इंच के विशेष आतिशबाजीर शेल का प्रयोग किया गया।

इसके अलावा प्रयागराज में भी गंगा और यमुना के 11 प्रमुख घाटों पर भी दीपोत्सव आयोजित किया गया। कहीं दीपदान और महाआरती हुई तो कहीं भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

यूपी में सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के चलने से ठंड बढ़ी है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के तराई समेत कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ साथ कोहरा भी छटेगा।

मंगलवार को कानपुर, इटावा, हरदोई, मुजफ्फर नगर और नजीबाबाद आदि ​जिलों में रात का पार दस डिग्री से नीचे आ गया। 15 से 20 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं की वजह से अधिकतर जिलों में धूप की तपिश कम रही।

यूपी के 60 हजार प्राइमरी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 60 हजार शिक्षकों को प्रमोशन का फायदा मिलेगा। 10 सालों के बाद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का प्रमोशन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को 30 नवंबर तक प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी किए है। अभी सिर्फ श्रावस्ती में यह प्रक्रिया पूरी हुई है।

वर्ष 2016 में आखिरी बार परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों का प्रमोशन हुआ था। परिषदीय स्कूलों में लगभग 3.15 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। करीब 60 हजार शिक्षकों को इसका लाभ प्राप्त होगा। परिषदीय प्राथमिक स्कूल में 150 छात्रों और उच्च प्राथमिक स्कूल में 100 छात्रों के होने पर हेड मास्टर का पद सृजित है।