UP Weather: मानसून की विदाई से पूर्व कैसा रहेगा यूपी में आज का मौसम, सामान्य से 4 प्रतिशत कम हुई है वर्षा

UP Weather Today: उप्र में मानसून विदाई के दौरान आज कई जिलों में बारिश और गरज चमक के आसार हैं। सीजन अब तक सामान्य से 4 फीसदी कम बारिश हुई। 19 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मानसून की वापसी के संकेत हैं।
UP Weather Today: Rain Expected Before Monsoon Withdrawal
उप्र में आज का मौसम(सांकेतिक फोटो)
Published on
Updated on

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। जल्द ही उत्तर प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश में मानसून का मिजाज शुरू से ही उतार चढ़ाव भरा रहा है। इस साल जून जुलाई में बारिश की कमी रही लेकिन अगस्त में हुई बारिश ने इसकी भरपाई कर दी। इस सीजन में अब तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से 4 प्रतिशत कम वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई शुरू होगी वर्तमान में भी अधिकतर जिलों में तेज धूप हो रही है।

सामान्य से अधिक पहुंचा यूपी का तापमान

बुधवार को प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, कौशांबी, कानपुर नगर और आसपास के जिलों में बादल तो बरसे लेकिन गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान बढ़ेगा। राजधानी में दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि रात का पर 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है।

UP Weather Today: Rain Expected Before Monsoon Withdrawal
मथुरा पुलिस पर 10वीं के छात्र को बेल्ट से पीटने का आरोप, SSP से शिकायत कर जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में हुई झमाझम बारिश

मानसून की विदाई से पहले गुरुवार सुबह बरेली, मेरठ, संभल, मुरादाबाद और कानपुर समेत 10 शहरों में झमाझम बारिश हुई। बरेली में धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश भी हुई। कानपुर नगर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई l संभल में भी भारी बारिश हुई। बादलों की आवाजाही भी जारी है लेकिन मौसम विभाग ने आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

अगले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com