UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव को ऑफर, बोले उनको साथी की जरूरत तो उनके साथ जाएंगे

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता तथा योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ऑफर दिया है।
UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव को ऑफर, बोले उनको साथी की जरूरत तो उनके साथ जाएंगे
UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव को ऑफर, बोले उनको साथी की जरूरत तो उनके साथ जाएंगे
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डेस्क: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। एक तरफ सरकार नित दिन नए वादे कर रही है तो वहीं विपक्ष तैयारियों पर आरोप लगा रहा है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता तथा योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ऑफर दिया है। राजभर ने अखिलेश को साथ में प्रयागराज चलने का ऑफर दिया है।

महाकुंभ पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हम कह रहे हैं कि अखिलेश जी जाएंगे तो हम भी उनके साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनसे पूछिए कि उनको साथी की जरूरत है या नहीं, तो हम ओम प्रकाश राजभर को कुंभ में स्नान के लिए साथ ले जाएंगे। राजभर ने कहा कि हम साथ जाएंगे और उनके साथ गंगा जी में डुबकी लगाएंगे।

अखिलेश ने बोला था हमला

बता दें मंगलवार को ही अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महाकुंभ में जाने के सवाल पर कहा था कि हां, जाएंगे। हम पुण्य कमाने जाएंगे और सरकार अपने पाप धुलने जाएगी।

सीएम योगी ने बोला हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भारतीय सनातन  परंपरा की तारीफ की है और कहा कि भारत की सनातन धर्म की जो मान्यता है यह दुनिया के सबसे प्राचीन संस्कृति है। इसकी तुलना किसी मत मजहब और संप्रदाय से नहीं हो सकती। हजारों वर्षों की विरासत मेरे पास है। इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन भी उतनी ही प्रचीन है। आकाश के भी ऊंचा है सनातन की परंपरा, इसकी तुलना नहीं की जा सकती। साथ ही इसका विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि महाकुंभ जैसे आयोजन से इसके विस्तार को बल मिलता है। उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!

व्यवस्था पर अखिलेश ने उठाए थे सवाल

अखिलेश यादव ने पिछले कुछ दिनों से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों में चल रही अव्यवस्था पर सवाल उठाया था। उन्होंने इसे लेकर एक्स पर कई वीडियो पोस्ट किए । इसे लेकर अखिलेश ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए तो हम कुंभ मेले में हुई पूरी अव्यवस्था को उजागर कर देंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com