Sambhal violence : संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल, अभी भी जारी है तनाव, पूरे जिले में सुरक्षा चौकस
संभल में हिंसा के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए एसपी बिश्नोई ने कहा था कि कल घायल हुए हमारे सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी ने 800 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भीड़ को उकसाया।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। 4 से 5 मौतों की खबर आयी तो जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयीं और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात तकर दिया गया है। हिंसा के बाद 800 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। एसपी बिश्नोई ने यह भी बताया कि भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में जिया उर रहमान बर्क और सोहेल इकबाल नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज है।