एमपी के बाद अब UP में पेशाबकांड, वीडियो वायरल, मामला पुलिस के संज्ञान में

UP News, MP Peshab Kand, UP Peshab Kand, UP, UP police, Sonbhadra district, Ghatihala Tola Kusparva village, Sonbhadra News, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News
Pic Source- Twitter
Published on: 
Updated on: 

सोनभद्र: मध्य प्रदेश पेशाब कांड का मामला अभी ठीक से थमा भी नहीं था कि ऐसा ही एक मामला अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही है। त्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक आदिवासी के कान में पेशाब करने का मामला सामने आया है।  इसका वीडियो शोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे यूपी पेशाब कांड (UP Peshab Kand) कहा जा रहा है।मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
ये मामला सोनभद्र जिले (Sonbhadra district) के घटिहला टोला कुसपरवा गांव (Ghatihala Tola Kusparva village) का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सख्श आता है और जबरन एक युवक को जमीन पर गिराकर उसके कान में पेशाब कर देता है। पीड़ित युवक आदिवासी बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी, एएसपी और सीओ ओबरा सहित थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

नशे में धुत थे दोनों
एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया घटना 11  जुलाई की है। घटना को अंजाम देने वाले जवाहिर पटेल ने पीड़ित गुलाब कोल के कान में पेशाब कर दी। लेकिन शराब के नशे में होने के कारण पीड़ित को उस दिन पता नहीं चला। गुरुवार को जब वीडियो वायरल हुआ तब उसे घटना की जानकारी हुई। एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है औरा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस ने दोनों का हिरासत में भी ले लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com