Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीएम योगी ने बदल दिए 11 जिलों के डीएम, यूपी में 60 बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर…रात को जारी हुई सूची

सूबे में सोमवार की रात को 33 IAS और 3 IPS अफसरों का तबादला हो गया। इसके अलावा 24 DSP का भी ट्रांसफर किया गया है। गौरतलब है कि यह प्रशासनिक फेर बदल ऐसे समय में हुआ है, जब अखिलेश यादव अधिकारियों की जाति पर सवाल उठा रहे हैं

  • By Saurabh Pal
Updated On: Apr 22, 2025 | 07:20 AM

सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच सीएम योगी ने बड़ा फेरबदल किया है। सूबे में सोमवार की रात को 33 IAS और 3 IPS अफसरों का तबादला हो गया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत 11 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। इसके अलावा 24 डिप्टी एसपी के भी तबादले किए गए हैं।

वराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को सीएम योगी ने लखनऊ बुला लिया है। अब से वह सीएम के सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। वाराणसी डीएम एस राजलिंगम को वाराणसी का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं अब तक सीएम के सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहेच सत्येंद्र कुमार वाराणसी के नए डीएम होंगे।

सूचना निदेशक पद से शिशिर सिंह की छुट्टी कर दी गई है। उनकी जगह भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह को सूचना विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। शिशिर सिंह के पास अब दो विभागों की जिम्मेदारी बची है, जिसमें पहलपा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग और दूसरा खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक की जिम्मेदारी।

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय हापुड़ के डीएम बनाए गए। बरेली के डीएम रवींद्र कुमार-2 आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी हैं। अंबेडकरनगर के डीएम अविनाश सिंह को बरेली का डीएम बनाया गया। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अनुपम शुक्ला को अंबेडकरनगर का नया डीएम नियुक्त किया गया।

बदले गए जिलाधिकारी

क्रम संख्या अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 सत्येंद्र कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन जिलाधिकारी, वाराणसी
2 अभिषेक पांडेय उपाध्यक्ष, मेरठ, विकास प्राधिकरण, मेरठ जिलाधिकारी, हापुड़
3 रवींद्र कुमार-2 जिलाधिकारी, बरेली जिलाधिकारी, आजमगढ़
4 अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर जिलाधिकारी, बरेली
5 अनुपम शुक्ला विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग, उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी, अंबेडकरनगर
6 अविनाश कुमार जिलाधिकारी, झांसी जिलाधिकारी, गाजीपुर
7 मृदुल चौधरी जिलाधिकारी, महोबा जिलाधिकारी, झांसी
8 गजल भारद्वाज सचिव, उत्तर प्रदेश भवन जिलाधिकारी, महोबा
9 महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर जिलाधिकारी, कुशीनगर
10 आलोक कुमार विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग जिलाधिकारी, संत कबीरनगर
11 शैलेश कुमार उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण जिलाधिकारी, भदोही

IAS अधिकारियों के तबादले की सूची

क्रम संख्या अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नई तैनाती
1 लक्कु वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग, तथा अध्यक्ष, UPSRTC, लखनऊ से अवमुक्त, शेष यथावत।
2 अमित गुप्ता प्रमुख सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग प्रमुख सचिव, परिवहन विभाग एवं अध्यक्ष, UPSRTC, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार
3 कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त, वाराणसी सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
4 एस राजलिंगम जिलाधिकारी, वाराणसी मंडलायुक्त, वाराणसी
5 प्रेरणा शर्मा जिलाधिकारी, हापुड़ निदेशक, सूडा
6 संजय कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण, मेरठ
7 शाश्वत त्रिपुरारी संयुक्त मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी, गोरखपुर
8 नवनीत सिंह चहल जिलाधिकारी, आजमगढ़ विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
9 इंद्रजीत सिंह नगर आयुक्त, लखनऊ विशेष सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग
10 गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ
11 हर्षिका सिंह संयुक्त मैजिस्ट्रेट, चंदोली मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, प्रयागराज
12 आर्यका अखौरी जिलाधिकारी, गाजीपुर विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
13 विशाल भारद्वाज जिलाधिकारी, कुशीनगर विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन
14 उज्जवल कुमार विशेष सचिव, MSME एवं CEO, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन
15 पुलकित खरे विशेष सचिव, नियोजन विभाग मिशन निदेशक, कौशल विकास मिशन
16 शिशिर विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, सूचना व संस्कृति विशेष सचिव, MSME एवं CEO, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
17 विशाल सिंह जिलाधिकारी, भदोही विशेष सचिव, संस्कृति विभाग एवं निदेशक, सूचना व संस्कृति
18 अनुभव सिंह मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती उपाध्यक्ष, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, मुरादाबाद
19 शाहिद अहमद संयुक्त मैजिस्ट्रेट, बस्ती मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती
20 जगदीश प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
21 अभय सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
22 वेदपति मिश्रा सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग

उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3 IPS अधिकारियों के तबादलते

वहीं IPS अधिकारियों में की बात करें तो मेरठ जोन के ADG ध्रुवकांत ठाकुर को SSF (सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स) का ADG बनाया गया है। प्रयागरज कुंभ के इंचार्ज रहे एडीजी भानु भास्कर को मेरठ जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से गृह विभाग में सचिव का काम देख रहे संजीव गुप्ता को प्रयागराज जोन का ADG बनाया गया है।

Up government released the list of transfer postings 60 officers transferred

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2025 | 07:20 AM

Topics:  

  • IAS officers
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में ब्राह्मण-कुर्मी नाराजगी की पहेली: क्या पंकज चौधरी का दांव बीजेपी की नैया पार लगा पाएगा?

2

तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं…कहकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान, यूपी की घटना से हर कोई हैरान

3

आकाश ने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि…युवती ने Video बनाकर कर लिया सुसाइड

4

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.