UP News: गोरखपुर के चौरी-चौरा में दिल दहला देने वाला कांड, घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या
UP Crime News: गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा इलाके में शनिवार देर रात शिवपुर चकदहा गांव में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
- Written By: सौरभ शर्मा
गोरखपुर जिले में घर में घुसकर मां-बेटी की हत्या (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शिवपुर चकदहा गांव में कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर पूनम निषाद (40) और उनकी 10 वर्षीय बेटी अनुष्का की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान घर में मौजूद पूनम की बड़ी बेटी खुशबू (18) किसी तरह बच गई। हमलावरों के जाने के बाद खुशबू ने मां और बहन को खून से लथपथ पाया और पुलिस को सूचना दी।
मामले में शक के घेरे में एक स्थानीय युवक संजय और उसके पिता समेत अन्य लोग हैं, जिनकी पहचान खुशबू ने आवाज सुनकर की। घटना मां की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि बेटी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
हत्या की खौफनाक रात
शनिवार देर रात जब पूनम और अनुष्का सो रही थीं, तभी हमलावर घर में घुसे और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप है कि संजय के पिता ने हमलावरों को खुशबू को भी मारने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस के समय रहते पहुंचने से वे भाग निकले। हमलावरों के जाने के बाद खुशबू ने मां और बहन को खून से लथपथ पाया और पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम ने मौके पर अहम सबूत जुटा लिए है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पुलिस जांच में कई संदिग्ध हिरासत में
अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुबूत जुटाए हैं। पुलिस कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस जल्द ही इस जघन्य अपराध की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है। मामले में यह भी जिस पर आरोप लग रहा है उसकी आवाज को दूसरे कमरे सो रह बड़ी बेटी ने जब आवाज सुनी तो वह आवाज आरोपी संजय की है ।
