UP Politics: कांग्रेस ज्वाइन करेंगे आकाश आनंद! बड़े दलित नेता ने दिया ऑफर, बोले- BJP के खिलाफ तीखे भाषण पर हुआ एक्शन
उत्तर प्रदेश में सियासी उथल-पुथल जारी है। मायवाती द्वारा भतीजे आकाश आनंद पर एक्शन लिए जाने के बाद कांग्रेस के सपनों को पंख लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाने की तैयारी एक नए एंग्री यंग मैन की तलाश है।
- Written By: Saurabh Pal
उदित राज, आकाश आनंद (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में सियासी उथल-पुथल जारी है। मायवाती द्वारा भतीजे आकाश आनंद पर एक्शन लिए जाने के बाद कांग्रेस के सपनों को पंख लग गए हैं। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन बनाने की तैयारी एक नए एंग्री यंग मैन की तलाश है। उनकी इस तलाश में आकाश आनंद बिल्कुल फिट बैठते हैं। आज पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता उदित राज ने मायावती पर करारा प्रहार करते हुए आकाश आनंद को ऑफर दे दिया।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मायावती ने बसपा का बीजेपी-करण कर दिया है और उनके बाद सतीश मिश्रा ही बीएसपी में ताकतवर रह गए है। उन्होंने मायावती के भतीजे आकाश आनंद को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया।
उदितराज ने कहा कि “मैं न्योता देता हूं आकाश आनंद को कांग्रेस पार्टी में आए। सिर्फ वो ही नहीं सभी बीएसपी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में आएं और संविधान, आरक्षण बचाने के लिए लड़ाई लड़े और जाति जनगणना की लड़ाई में सहयोग करें।” देखें वीडियो-
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
#WATCH | Delhi | On BSP chief Mayawati expelling her nephew Akash Anand from the party, Congress leader Udit Raj says, “Satish Mishra is the only cadre left in BSP… Mayawati has allied BSP with BJP… Akash Anand was expelled because he gave an aggressive speech against the… pic.twitter.com/PaWxrZ7obL — ANI (@ANI) March 6, 2025
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उदित राज कहा कि आकाश आनंद को मायावती ने इसलिए पार्टी से निकाल दिया क्योंकि उन्होंने बीजेपी के खिलाफ आक्रामक भाषण दिया। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि किसके दबाव में आकाश को पार्टी से बाहर निकाला गया। ED, CBI या इनकम टैक्स के दबाव में?… इतना दबाव होगा तो विपक्ष उनके साथ खड़ा होगा। इसके आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि आकाश आनंद को बार-बार को-ऑर्डिनेटर बनाना और फिर हाटाना दर्शाता है कि बसपा का संचालन भाजपा का नेतृत्व कर रहा है। मायावती बिना दवाब के ऐसा आत्मघाती कदम नहीं उठाती।
