मेरठ में हादसा: कच्चे मकान की छत पर गिरी पड़ोसी की दीवार, मां-बेटी की मौत, 6 की हालत नाजुक
मेरठ में पड़ोसी की दीवार कच्चे मकान की छत पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से मां और मासूम बेटी की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मेरठ में पड़ोसी की दीवार कच्चे मकान पर गिरने से 2 की मौत
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पड़ोसी की दीवार बगल के कच्चे मकान पर गिर गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। कच्चे मकान की छत गिरने पूरा परिवार मलबे में ही दब गया। काफी मशक्कत के बाद महिला और उसकी मासूम बेटी को निकाला जा सका। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मलबे में दबे अन्य लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेरठ में देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण पड़ासी की ऊंची दीवार भरभराकर पड़ोसी के कच्चे मकान पर गिर गई। हादसे में मां और मासूम बेटी की जान चली गई। परिवार के अन्य सदस्य अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में पड़ोसी की आठ फीट ऊंची दीवार कच्चे मकान में परिवार संग रहने वाले इंतखाब की छत पर गिर गई थी।
मलबे में दब गया पूरा परिवार
मेरठ में दीवार गिरने से हादसे में मलबे में इंतखाब, भाई दिलशाद, भतीजा एहतेशाम, पत्नी रुखसार, बेटी माहिरा, भतीजी रिमशा, पड़ोसी कादिर और आदिल दब गए। हादसा होते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपड़ोस के काफी सारे लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह परिवार के लोगों को मलबे से निकाला और अस्पताल लेकर गए।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक संपन्न, 2027 के चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
UP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
20 मिनट मलबे में दबी रहीं मां-बेटी
हादसे के बाद मां रुखसार और बेटी माहिरा करीब 20 मिनट तक मलबे में ही दबे रह गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें निकाला और सभी घायलों को अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने रुखसार (25) और उसकी 9 महीने की बेटी माहिरा को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दिलशाद और एहतेशाम की हालत नाजुक है। मौके पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इंतखाब के 115 गज के कच्चे मकान से अयूब का निर्माणाधीन मकान सटा हुआ है। इसकी दीवार इंतखाब के कच्चे घर से 8 फीट ऊंची थी जो अचानक गिर गई।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पीड़ित परिवार को मिलेगा मुआवजा
हादसे में घायल 6 अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद लिसाड़ीगेट, लोहियानगर, कोतवाली समेत कई थाने की पुलिस और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार का हाल भी जाना। डीएम डॉ. वीके सिंह और एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
