Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टोल फ्री. नम्बर को और प्रभावी बनाएं: ए.के. शर्मा

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Sep 01, 2022 | 08:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने उपभोक्तओं की शिकायतों (Complaints) को गम्भीरता से लेने और इसके शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि शिकायतों के प्रभावी मानिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण के लिए टोल फ्री. नम्बर 1912 (Toll Free)  को और प्रभावी और क्रियाशील बनाया जाए। मंत्री ए.के. शर्मा (A.K. Sharma) ने कहा कि कुछ जगहों से ये शिकायतें आ रही है कि टोल फ्री नम्बर उठता नहीं है या रिस्पॉन्स नहीं करता है। ये शिकायतें बन्द होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि टोल फ्री नम्बर क्रियाशील रहे और उपभोक्ता की समस्या हल होने तक उसके सम्पर्क में रहें। इसके लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और इसकी क्षमता भी बढ़ाई जाए।

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा है कि बिजली समस्याओं के निदान के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के टोल फ्री नम्बर 1912 के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह नंबर 24 घण्टे संचलित रहता है। इसमें काल करके कोई भी बिल, मीटर, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, विद्युत चोरी आदि से संबंधित शिकायतें की जा सकती है। 

बिल सम्बन्धी 956077 शिकायतें मिली

उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2017 से कार्यरत इस नम्बर पर पूरे प्रदेश से बिल, मीटर, कनेक्शन, विद्युत आपूर्ति, विद्युत चोरी और सुझाव आदि से सम्बन्धी 10144091 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 10066996 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया, जो कि 99.24 प्रतिशत है। बिल सम्बन्धी 956077 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 955980 शिकायतों का निस्तारण किया गया। मीटर से सम्बन्धित 979833 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 942133 का निस्तारण किया गया। पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर सम्बन्धी 36628 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 36468 का समयबद्ध निस्तारण किया गया। कनेक्शन सम्बन्धी 275090 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 271917 शिकायतों का निस्तारण किय गया। विद्युत आपूर्ति सम्बन्धी 6821570 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 6817718 शिकायतों का निस्तारण किया गया। बिजली चोरी सम्बन्धी 96098 सूचनाएं प्राप्त हुई जिसमें 83140 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

Toll free make the number more effective a k sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2022 | 08:00 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

मलजल शुद्धिकरण को मिलेगी गति, शिलोडा में 3 वर्ष बाद अमृत योजना होगी पूरी तरह कार्यान्वित

2

BJP ने फिर चौंकाया: आखिरकार पार्टी को मिल गया नया अध्यक्ष, JP नड्डा की जगह लेंगे नितिन नबीन

3

‘धुरंधर’ पर क्यों मचा बवाल? विवेक अग्निहोत्री ने किया बड़ा खुलासा, बोले- नैरेटिव कंट्रोल हाथ से…

4

लिट्टी-चोखा से इडली डोसा तक, अब ‘वंदे भारत’ में मिलेगा हर खाने का स्वाद; रेलवे ने शुरू की खास पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.