-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Those Who Crave Chitrakoot For Water Crave For Votes Cm Yogi
चित्रकूट को पानी के लिए तरसाने वालों को वोट के लिए तरसाइए: सीएम योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

चित्रकूट: डबल इंजन की सरकार चित्रकूट (Chitrakoot) को विकास से जोड़कर उसे उसकी मौलिक पहचान दिलाने का काम कर रही है। चित्रकूट को डकैतों, अपराध और अपराधियों से मुक्त करके फिर से सनातन हिंदू धर्म के पवित्र स्थल के रूप में स्थापित किया जा रहा है। एक वे लोग (विपक्ष दल) भी थे, जिन लोगों ने अपने पूर्वजों को ही भुला दिया था। डॉ. लोहिया ने रामायण मेलों की शुरुआत की थी, लेकिन डॉ. लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाली समाजवादी पार्टी कहती है कि राम तो थे ही नहीं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अयोध्या (Ayodhya) में राम भक्तों पर गोली चलवाई, उन पर अनर्गल प्रलाप किए। इतना ही नहीं संत तुलसीदास के रामचरितमानस पर अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। इन्हें रामायण अच्छी नहीं लगती। यह लोग महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास का सम्मान नहीं कर सकते हैं। यह प्रभु श्रीराम के प्रति आस्था तो दूर प्रभु राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न खड़ा करने वाले लोग हैं क्योंकि इनकी सोच में नकारात्मकता है।
सीएम योगी ने कहा कि इतना ही नहीं इनकी सोच अराजकता, अवसरवादी और परिवारवादी है तभी तो यह अपने परिवार के बारे में ही सोचते हैं, समाज के बारे में नहीं। यह सच्चे आदमी, संत को अपना मित्र नहीं बनाते बल्कि पेशेवर डकैत को अपने गले का हार बनाते हैं। साथ ही जनता का शोषण और व्यापारियों का सर काटने के लिए उनको चरने खाने के लिए छोड़ देते हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने चित्रकूट में नगर निकाय चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
सरकार चला रही हर घर नल योजना
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी को लोक कल्याणकारी योजनाओं को लाभ दे रही है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए हर घर नल योजना चलायी जा रही है। वहीं जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरस आया है आज उनको एक-एक वोट के लिए तरसाइए यही अवसर है। सीएम योगी ने कहा कि हम तो हर घर नल योजना के तहत आरओ का पानी पहुंचाना चाहते हैं ताकि किसी बहन, बेटी को अपने सर पर गगरी लेकर पानी के लिए 2 से 5 किलोमीटर जाने के लिए मजबूर न होना पड़े। आज चित्रकूट फोरलेन की कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। आज चित्रकूट स्वच्छ और सुंदर है, जल निकासी की व्यवस्था हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा पर कसा तंज
आज की समाजवादी पार्टी को 'श्रीरामचरितमानस' अच्छा नहीं लगता… pic.twitter.com/gQd15BVNjd — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 9, 2023
सीएम ने कहा कि जो लोग गंदगी को प्यार करते थे, माफिया, अपराधियों और डकैतों को अपने गले का हार बनाते थे और बेटियों के साथ व्यापारियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया था, जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद जल के लिए तरसाया है उन लोगों को सबक सिखाने का यह सही समय है। आप लोग सही तरीके से एक-वोट की चोट ऐसी मारिए कि आने वाले समय में कोई राजनीति में राजनीतिक अपराधिकरण, राजनीति को अवसरवादी, परिवारवाद और जातिवाद का गढ़ बनाने का दुस्साहस न कर सके।
चित्रकूट में औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा
सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने कृत्यों से पाप का घड़ा इतना भर लेते हैं कि वह स्वयं के साथ समाज के लिए भी पहचान का संकट खड़ा कर देते हैं। ऐसी ही स्थिति वर्ष 2017 से पहले प्रदेश और चित्रकूट की थी। आज देश बदल चुका है। सीएम योगी ने कहा कि जब देश बदल रहा है तो उत्तर प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और एयरपोर्ट बन रहे हैं। प्रदेश में बड़े-बड़े संस्थान तैयार हो रहे हैं विरासत का सम्मान हो रहा है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर, मथुरा, चित्रकूट धाम, महर्षि बाल्मीकि और संत तुलसीदास की पावन भूमि चित्रकूट के विकास कार्य युद्धस्तर पर हो रहे हैं। चित्रकूट में औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पहले चित्रकूट में लोग शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। आज प्रदेश ऐसे लोगों से पूरी तरह से मुक्त है। यहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की दूरी मात्र 6 घंटे में तय की जा रही है। एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद दिल्ली की दूरी एक घंटे से कम समय में पूरी होगी।
Those who crave chitrakoot for water crave for votes cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Shardiya Navratri 2026: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूरा कैलेंडर
Jul 18, 2026 | 10:10 AMJapan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर
Jul 18, 2026 | 09:57 AMबांग्लादेश में Gen Z का हल्लाबोल, शिक्षा मंत्री की टिप्पणी पर भड़के छात्र; ढाका से चटगांव तक भारी बवाल
Jul 18, 2026 | 09:48 AMपुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Jul 18, 2026 | 09:40 AMShani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Jul 18, 2026 | 09:25 AMमोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Jul 18, 2026 | 09:24 AMबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:22 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














