-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- There Should Be No Unnecessary Power Cut Anywhere In Uttar Pradesh Cm Yogi Gave Strict Instructions For Power Supply
उत्तर प्रदेश में कहीं भी ना हो अनावश्यक पॉवर कट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति (Power Supply) को लेकर सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस संबंध में गुरुवार को शासनस्तर से भी सभी मंडलों के कमिश्नर और जिलों के डीएम के लिए पर्याप्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारी प्रतिदिन मॉनीटरिंग (Monitoring) करेंगे।
अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी हर रोज इस बात को जांचेंगे कि उनके मंडल और जिलों में पर्याप्त मात्रा में ट्रांस्फार्मर और केबल उपलब्ध हैं या नहीं। इसके अलावा जनता की ओर से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो रहा है या नहीं इसकी भी मॉनीटरिंग हर रोज की जाएगी।
बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो रही है या नहीं, हर रोज होगी समीक्षा
शासन की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ रही है। दो दिन पहले ही इस साल बिजली की सर्वाधिक मांग 26,166 मेगावाट पहुंच गयी थी। जनसामान्य को तथा अन्य वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार जनपद और मण्डल स्तर प्रतिदिन समीक्षा कर ली जाए कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो रही है या नहीं। अगर अगर कहीं कोई लोकल फाल्ट हुई है तो उसे समय से ठीक कराया जा रहा है या नहीं। बिजली की शिकायतों के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के टोल फ्री नम्बर 1912 पर जनता द्वारा दर्ज शिकायतों का समय से निस्तारण हो रहा है या नहीं। स्टोर में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक केबल, ट्रान्सफार्मर या अन्य सामग्री उपलब्ध हैं या नहीं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद स्तर पर रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन हो रहा है या नहीं। इसके अलावा जनपद और मण्डल स्तर पर इस बिन्दु की भी समीक्षा कर ली जाए कि कोई ऐसा क्षेत्र तो नहीं है जहां पर ट्रान्सफार्मर या केबल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा हो। यदि ऐसी कोई स्थिति है तो उसकी क्षमतावृद्धि कराने के सम्बन्ध में डिस्काम से अविलम्ब कार्यवाही करा ली जाए।
सम्बंधित ख़बरें
शटडाउन लेना हो तो पहले जनता को करें सूचित
शासन की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि बिजली आपूर्ति के बारे में नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों और अन्य स्रोतों से फीडबैक ले लिया जाए और उस फीडबैक के आधार पर समुचित कदम उठाये जाएं। यदि कहीं कोई रिपेयर वर्क है या अन्य किसी कारणों से नियोजित शटडाउन लेने की आवश्यकता हो तो उसका समय से व्यापक प्रचार-प्रसार करा दिया जाए। समाचार-पत्रों में बिजली आपूर्ति के सम्बन्ध में जब भी कोई समाचार प्रकाशित होता है तो उसे तत्काल दिखवा लिया जाये और उसके बारे में मीडिया की सही ब्रीफिंग कर दी जाए। इसके साथ ही डिस्काम के अधिकारियों को यदि बिजली चोरी के अभियान या अन्य किसी कार्य के लिए पुलिस बल की स्थानीय स्तर पर आवश्यकता पड़ती है तो उसे अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए। जनपद या मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता या अधिशासी अभियन्ता के स्तर पर यदि किसी समस्या का निदान नहीं हो पाता है तो सम्बन्धित डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक या पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष या प्रबन्ध निदेशक को अविलम्ब सूचित किया जाए।
There should be no unnecessary power cut anywhere in uttar pradesh cm yogi gave strict instructions for power supply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














