-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Last Phase Has Arrived In Up Modi And Sp Chief Akhilesh Will Be Tested
यूपी में आ पहुंचा आखिरी दौर, मोदी और सपा मुखिया अखिलेश की होगी परीक्षा
- Written By: दिपक.पांडे

File Pic
– राजेश मिश्र
लखनऊ : यूपी (UP) में दो महीनों से चल रही सत्ता की जंग अब निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची हैं। पश्चिमी जिलों से शुरु हुआ उत्तर प्रदेश विधानसभा के मैराथन चुनावों का सातवां और आखिरी चरण सोमवार को मतदान के साथ समाप्त होगा। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र (Parliamentary Constituency) वाराणसी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आजमगढ़ समेत नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जाएंगे।
सातवें चरण की इन सीटों पर प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बीते तीन दिन धुंआधार प्रचार किया है। मोदी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो बनारस में रुक कर आसपास की सीटों पर रैलियां, रोड शो और सभाएं की। प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा जनसभाएं इसी चरण के चुनाव में संबोधित की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों में होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि नकस्ल प्रभावित जिले चंदौली के चकिया (सु) और सोनभद्र जिले के राबर्टसगंज एवं दुद्धी में मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा जबकि अन्य 51 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर, यूपी STF के साथ मुठभेड़ में हुई मौत, 1 लाख रुपये का था इनाम
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… देवरिया में गरजे सीएम योगी, अखिलेश की सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
Explainer: यूपी बीजेपी की नई सोशल इंजीनियरिंग…क्या पंकज चौधरी की टीम सपा के PDA फॉर्मूले को दे पाएगी चुनौती?
गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों ने सातवें चरण की 54 सीटों में से 36 पर जीत हासिल की थी, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 11 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने छह सीटों पर जीत का सेहरा बांधा था। उस बार के चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) इस चुनाव में सपा गठबंधन में शामिल है। इस चरण में कई सीटों पर भाजपा और सपा के सहयोगी दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। सहयोगी दल सबसे ज्यादा सीटों पर इसी चरण में ही चुनाव लड़ रहे हैं। गाजीपुर और मऊ में खासा जनाधार रखने वाली सुभासपा की प्रतिष्ठा इसी चरण में दांव पर है तो मिर्जापुर में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस को जौनपुर निषाद पार्टी को जौनपुर और भदोही में अपनी उम्मीदों में खरा उतरना होगा।
अल्का राय गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं
आखिरी चरण के चुनाव में योगी सरकार के जिन मंत्रियों की प्रतष्ठिा दांव पर लगी है उनमें परिवहन मंत्री अनिल राजभर शिवपुर सीट से, स्टांप एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तर सीट से, पर्यटन मंत्री नीलकांठ तिवारी वाराणसी दक्षिण सीट से और ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल मड़िहान सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा इस चरण के चुनाव मैदान में डटे अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री दारासिंह चौहान शामिल हैं। हाल ही में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए चौहान मऊ जिले की घोसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भाजपा के दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की मौजूदा विधायक पत्नी अल्का राय गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से चुनाव मैदान में हैं। मऊ सीट पर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि सातवें चरण के मतदान में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.09 करोड़ पुरूष, 97.08 लाख महिला और 1027 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इस चरण में कुल 54 विधान सभा क्षेत्रों में 613 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 75 महिला प्रत्याशी हैं। चुनाव में कुल 23614 मतदेय स्थल और 12210 मतदान केन्द्र हैं जिन पर सतर्क निगाह रखने के लिए 52 सामान्य प्रेक्षक, 9 पुलिस प्रेक्षक तथा 17 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
The last phase has arrived in up modi and sp chief akhilesh will be tested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Jun 27, 2026 | 11:48 AMसेशेल्स रवाना हुए PM मोदी, स्वर्ण जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा; नेशनल असेंबली को करेंगे संबोधित
Jun 27, 2026 | 11:44 AMBharat Tiwari Encounter केस में मोतिहारी पुलिस के कॉन्सटेबल सस्पेंड, खुद को बताया था भरत तिवारी का भाई
Jun 27, 2026 | 11:43 AMसना मलिक के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई! शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने संजय राउत और शरद पवार पर भी बोला तीखा हमला
Jun 27, 2026 | 11:39 AMमुंबई में सफेद पट्टी विवाद पर समाधान की पहल, राज ठाकरे ने जैन समाज से कहा- विवाद बढ़ाने वाले कदम न उठाएं
Jun 27, 2026 | 11:36 AMनागपुर में मानसून संकट! महावितरण के ठेकेदारों की 1 जुलाई से हड़ताल; बत्ती गुल हुई तो दुरुस्ती में होगी दिक्कत
Jun 27, 2026 | 11:34 AMपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर आतंकी, पाकिस्तान का टेरर लव फिर एक्सपोज
Jun 27, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














