- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- The Exit Gate Of Hanumangarhi Of Ayodhya Will Be Wider And Lift Will Be Installed For The Elderly
अयोध्या के हनुमानगढ़ी का निकास द्वार और होगा चौड़ा बुजुर्गों के लिए लगेगी लिफ्ट
- Written By: अनिल सिंह

Hanumangarhi
मुकेश श्रीवास्तव
अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) के हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) मंदिर में अब दर्शन और परिक्रमा करना आसान हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा ने इस योजना पर मुहर लगा दी है। बुजुर्ग भक्त भी हनुमानगढ़ी में दर्शन की साध पूरी कर सकें, इसके लिए लिफ्ट (Lift) भी लगाई जाएगी।
रामजन्मभूमि पथ से जोड़ दिया जाएगा हनुमानगढ़ी का निकास मार्ग
हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास के अनुसार अयोध्या में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को लेकर सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों के लिए सुविधा बढ़ाई जाएगी। इसके हनुमान गढ़ी मंदिर के प्रवेश मार्ग पर बने सीढ़ियों से लेकर आंगन,परिक्रमा मार्ग और निकास द्वार (The exit gate of Hanumangarhi) को और चौड़ा किया जाएगा। हनुमानगढ़ी के निकास द्वार के समीप बने कूप के पास लिफ्ट लगेगी। निकास मार्ग को चौड़ी कर इसे रामजन्मभूमि पथ से जोड़ दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
सीएम योगी के सम्मान में इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर की नौकरी फर्जी है! भाई ने किया सनसनीखेज दावा
‘योगी जी का अपमान नहीं सह सकता’, GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का इस्तीफा, पत्नी को फोन कर फूट-फूटकर रोए
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से लखनऊ मेदांता रेफर
दुर्गा मंदिर, नरसिंह मंदिर और भरत मंदिर को सीध में लाया जाएगा
इतना ही नहीं हनुमानगढ़ी के मुख्य मंदिर के पीछे के दुर्गा मंदिर, नरसिंह मंदिर और सामने के भरत मंदिर को पीछे की ओर और पीछे कर एक सीध मे लाया जाएगा। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ तीन दिन पहले इस स्थलों का निरीक्षण कर उनसे चर्चा भी की। माना जा रहा है यह सब काम प्रशासन हनुमानगढ़ी के महंतों से अनुमति के बाद उनके परामर्श के बाद करेगा। इसमें से कुछ कार्य अखाड़ा भी कर सकता है।
ड्रेस कोड न मानने पर पुजारियों पर लगेगा जुर्माना
पुजारी हेमंत दास ने बताया कि हनुमानगढ़ी के पुजारी और उनके सहयोगी संत जिन्हें अखाड़ा की भाषा में मधुकरिया कहा जाता है, उन के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर उसे अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। यह सभी अचला बाह वाली बनियान और सिर पर पगड़ी बांध कर ही मंदिर से जुड़ी अपनी सेवा कर सकेंगे। ऐसा न करने पर पंचायत उनके लिए जुर्माना लगाएगी।
मंदिर के अंदर भीड़ बढ़ती जाती है
बताते चले कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हनुमानगढ़ी का प्रवेश और निकास द्वार बहुत ही संकरा पड़ रहा है। अभी भीड़ के दौरान एक साथ 500 भक्त प्रवेश करते हैं जबकि निकास द्वार से एक साथ 300 भक्त ही निकल पाते हैं। ऐसे में मंदिर के अंदर भीड़ बढ़ती जाती है, जिसको नियंत्रित करने में पुलिस को हर बार बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है।
The exit gate of hanumangarhi of ayodhya will be wider and lift will be installed for the elderly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कमजोर है सरकार की तैयारी, LPG Crisis पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार नीतियों पर उठाया सवाल
Mar 10, 2026 | 12:22 PMदिल्ली वालों के लिए बड़ी राहत, अब 75% तक कम हो सकता है ट्रैफिक चालान, बस इस दिन करना होगा ये काम
Mar 10, 2026 | 12:20 PMचंद्रपुर: WCL की एकोना खदान में दिनदहाड़े कोयला चोरी, CCTV में कैद हुई करतूत, 5 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड
Mar 10, 2026 | 12:18 PMनासिक में कर्जमाफी की घोषणा से नासिक के किसान असमंजस में, 2 लाख तक कर्जमाफी; लेकिन शर्तों से बढ़ी चिंता
Mar 10, 2026 | 12:14 PMवसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
Mar 10, 2026 | 12:10 PMइंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














