प्रदेश में खाद की कमी नहीं, कृषि मंत्री बोले-कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन जारी
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद की आपूर्ति के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। वहीं उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन जारी है।
- Written By: Saurabh Pal
सूर्य प्रताप शाही (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है। सरकार प्रदेश के किसानों को समय से खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है। कृषि मंत्री शाही ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि जायद की फसलों की बुवाई शुरू हो चुकी है और किसानों को आवश्यकता अनुसार बीज और उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की खाद की कमी न हो, इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। शाही ने बताया कि इस वर्ष खरीफ सीजन के लिए प्रदेश में अब तक 27 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध हो चुका है। इसके अलावा 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया की और आपूर्ति की जा रही है, जिससे कुल उपलब्धता 37 लाख मीट्रिक टन तक रहेगी।
मंत्री शाही ने कहा कि पिछले वर्ष खरीफ में 32.84 लाख मीट्रिक टन यूरिया की खपत हुई थी, इस बार उससे अधिक खाद मौजूद है। मंत्री ने कहा कि खाद वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी की शिकायतों पर सरकार ने कतई न बर्दाश्त करने की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की है। अब तक 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 580 फुटकर विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, पिता को लाठियाें से पीटा-VIDEO
बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र में शिकायत मिलने पर जांच के बाद जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक अन्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि जुलाई माह में केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया और भेजा जाएगा, जिससे सितंबर तक सभी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, एसएसपी सहित सभी प्रमुख उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता है।
