Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अचानक शोर हुआ और फिर.. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठे यात्री ने बताई आखों देखी

उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ की ओर जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 )  के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। रेल हादसे से बच कर निकलने वाले कई पीड़ितों ने उस पूरे हादसे के बारे में जानकारी दी है।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Jul 19, 2024 | 08:06 AM

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ की ओर जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904 )  के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना उत्तर पूर्वी रेलवे के अधिकार क्षेत्र में मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोंडा स्टेशन के पास दोपहर करीब 2:37 बजे घटी। हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत फोन के माध्यम से जायजा लिया।

साथ ही अधिकारियों को जल्द से ज्लद पीड़ितों को राहत पहुंचाने का आदेश दिया। बीते एक महीने में 2 बड़ी रेल घटनाएं सरकार के काम के उपर सवाल खड़ा कर रही है। इससे पहले 17 जून को न्यूजलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 10 लोगों की जान गई थी तो वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

पीड़ितों की आखों देखी

रेल हादसे से बच कर निकलने वाले कई पीड़ितों ने उस पूरे हादसे के बारे में जानकारी दी है। एएनआई से बातचीत करते हुए पंडित ने बताया कि “हम चंडीगढ़ से बिहार जा रहे थे। हम जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। जब हमारा कोच पटरी से उतरा, तो मेरे बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। मैं और मेरी पत्नी भी घायल हो गए। मुझे नहीं पता कि यह घटना कैसे हुई। जब कोच पलटे, तो हम खड़े हो गए और मेरे बच्चों के हाथ उसके नीचे आ गए। हम बैठे थे, तभी अचानक शोर हुआ और ट्रेन पलट गई।”

सम्बंधित ख़बरें

चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी: मध्य रेल के कर्मचारियों ने कराई सुरक्षित प्रसूति, मां-बेटा दोनों स्वस्थ

गोंडा ट्रेन हादसे की जांच में खुल गई पोल, इंजीनियरिंग सेक्शन के इस लापरवाही से हुआ हादसा

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसा: साजिश की तरफ इशारा कर रही ये बातें, वीडियो भी वायरल!

सीएम योगी ने क्या कहा

इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के स्थान पर मरम्मत का काम चल रहा है। दुर्घटना का जायजा लेते हुए उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “गोंडा जिले में हुई रेल दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने तथा घायलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं भगवान श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

असम के सीएम 

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तर प्रदेश में हुई चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना पर दुख और चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “आज उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। मैं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। असम से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सहायता के लिए टीमें स्टैंडबाय पर हैं। हम सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे।”

मृतकों और घायलों को मुआवजा

रेल मंत्रालय की ओर से चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) जांच के अलावा, रेल दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Suddenly there was a noise and then a passenger sitting in the general coach of dibrugarh express told what he saw with his own eyes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2024 | 08:06 AM

Topics:  

  • dibrugarh express

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.