-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Students Protest At Kit College In Kanpur Conference Room Catches Fire
कानपुर के KIT कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, आग के हवाले कर दिया कॉन्फ्रेंस रूम, बवाल
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Protest in KIT: कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) में फीस और फर्जी 'ऑटोनॉमस' स्टेटस के धोखे से नाराज छात्रों ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की। कॉलेज निदेशक से धक्कामुक्की भी हुई।

कानपुर के KIT कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, फोटो- सोशल मीडिया
Uttar Pradesh Hindi News: कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT) में सोमवार को बीटेक, बीसीए और एमसीए छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। फीस और फर्जी ‘ऑटोनॉमस’ दावे से परेशान छात्रों ने कैंपस में दिनभर तोड़फोड़ की और देर शाम नए कॉन्फ्रेंस रूम में आग लगा दी।
कानपुर स्थित केआईटी (कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में छात्रों का प्रदर्शन एक हफ्ते से चल रहा था, जो सोमवार को उग्र हो गया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने पिछले सत्र में उन्हें कॉलेज के ‘स्वायत्त’ होने की झूठी जानकारी देकर दाखिला लिया था। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने सामान्य कॉलेज की तुलना में उनसे अधिक फीस ली।
छात्रों ने सुनाई आपबीती
सबसे बड़ी गड़बड़ी परीक्षा पैटर्न और एकेटीयू (AKTU) में इनरोलमेंट को लेकर सामने आई। छात्रों को बताया गया कि उनकी 30 अंकों की परीक्षा होगी, जबकि विश्वविद्यालय 70 अंकों की परीक्षा कराता है। ‘ऑटोनॉमस’ कॉलेज के अनुसार पढ़ाई करने के बावजूद, इस सत्र के कई छात्रों का विश्वविद्यालय में इनरोलमेंट भी नहीं हुआ है। इससे छात्रों को डर है कि उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है, और कुछ छात्रों के दो से तीन साल खराब होने का खतरा है। अंतिम वर्ष के छात्रों ने यह भी चिंता जताई कि इस विवाद के कारण उनका प्लेसमेंट प्रभावित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
आवारा कुत्तों और छुट्टा मवेशियों के आतंक पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, योगी सरकार से 14 दिन में अल्टीमेटम की मांग
कॉन्फ्रेंस रूम में आगजनी और भारी तोड़फोड़
सोमवार को सुबह से शुरू हुए हंगामे में छात्रों ने कॉलेज में जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की। उन्होंने गमले, खिड़कियों के शीशे, होर्डिंग और कुर्सियां तोड़ दीं। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के निदेशक के साथ धक्कामुक्की भी की। बवाल बढ़ने पर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने खुद को कमरों में बंद करके सुरक्षित किया।
शाम ढलने के बाद माहौल और बिगड़ गया, और देर शाम अंधेरा होने पर नए कॉन्फ्रेंस रूम में आग लगा दी गई। आग की लपटें देखकर अफरातफरी मच गई। हालांकि, कॉलेज प्रशासन के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया कि आग छात्रों ने ही लगाई है। कॉलेज प्रशासन ने हॉस्टल में रह रही छात्राओं को भी बंद कर दिया था, जिसके विरोध में छात्रों ने मुख्य गेट पर हंगामा किया और छात्राओं ने भी नारेबाजी की।
प्रशासन और AKTU का हस्तक्षेप
तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा, एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय और एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। एकेटीयू से प्रति कुलपति प्रो. राजीव कुमार सहित एक टीम भी मौके पर पहुंची। छात्रों की मुख्य मांगें थीं कि जिन छात्रों को प्रवेश निरस्त कराना है, उनकी कोर्स, परीक्षा और हॉस्टल समेत पूरी फीस तीन दिनों के भीतर वापस की जाए, और जो कॉलेज में रहना चाहते हैं उनकी प्रति वर्ष आधी फीस माफ की जाए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, सरकार ने स्कूल बंद करने का दिया निर्देश; ऑनलाइन चलेंगी क्लास
देर शाम अधिकारियों, प्रबंधन और छात्रों के बीच बातचीत हुई और सहमति बनी। केआईटी निदेशक ब्रजेश वार्ष्णेय ने आश्वासन दिया कि प्रवेश निरस्त कराने वाले छात्रों की फीस वापस कर दी जाएगी, और जिन छात्रों का इनरोलमेंट नहीं हुआ है, उनका इनरोलमेंट कराया जाएगा। पुलिस ने कहा कि हर पहलू की जांच की जाएगी और फिलहाल मौके पर शांति है।
Students protest at kit college in kanpur conference room catches fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
Aug 05, 2026 | 04:31 PMONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 04:22 PM‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
Aug 05, 2026 | 04:22 PMAgra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 04:15 PMBreastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Aug 05, 2026 | 04:14 PME20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
Aug 05, 2026 | 04:12 PMभंडारा कृषि उपज बाजार समिति के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 6 अगस्त को होगी विशेष सभा
Aug 05, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














