Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष उत्साह, पूरा देश भक्ति के रंग में रंगमय..

Shree Krishna Janmashtami In Iskcon: पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।

  • Written By: गीतांजली शर्मा
Updated On: Aug 16, 2025 | 08:03 AM

पूरे देश में श्री कृष्णजन्माष्ट्रमी की जोर-शोर से हो रही तैयारी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iskcon Temple Special Prepration For Janmashtami: पूरे देश में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अष्टमी के इस पावन अवसर पर देशभर के मंदिरों में तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। ऐसे में नोएडा के इस्कॉन मंदिर में इस बार करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भक्तों के विशेष स्वागत के लिए इस्कॉन मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सुंदर तरीके से सजाया गया है। ताकि भक्त मंदिर प्रांगण देख भक्तिमय हो जाएं।

इस्कॉन मंदिर प्रांगण और आसपास के क्षेत्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था की गई है। वहीं, नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई और व्यापक इंतजाम किए हैं।

मंदिर प्रांगण के साथ-साथ इसके आस-पास भी ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाने की पुलिस भारी संख्या में तैनात रहेगी, ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो।

सम्बंधित ख़बरें

सुसाइड या मर्डर? वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा वालों के लिए खुशखबरी, Aqua लाइन मेट्रो का होगा विस्तार, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनेगा कॉरिडोर

नोएडा इंजीनियर युवराज मेहता मौत मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिल्डर अभय कुमार की रिहाई का दिया आदेश

पोस्टमार्टम हाउस में ‘कफन घोटाला’! घूस नहीं दी तो परिजनों को खुद पैक करनी पड़ी लाश, VIDEO वायरल

मंदिरों में सौंदर्य और भक्ति का झलक रहा अनुपम संगम

देशभर के कृष्ण मंदिरों में भक्ति और सौंदर्य का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। आकर्षक लाइटिंग, रंग-बिरंगे फूलों और झूमरों से मंदिरों की रौनक बढ़ गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के नीमच के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर और बिचला गोपाल मंदिर में भी तैयारियां चरम पर हैं। बिचला गोपाल मंदिर के पुजारी पंडित ललित कुमार शर्मा ने बताया कि 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में बृज विहारी की झांकी सजाई जा रही है।

भगवान श्री गोपाल का अलौकिक श्रृंगार होगा, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। माखन-मिश्री और पंजरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया गया है।

सांवरिया सेठ में वैदिक उच्चारण के साथ भगवान का अभिषेक होगा

इसी तरह, सांवरिया सेठ मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि जन्माष्टमी पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक होगा। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। महिला मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में भी जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है। बाजारों में लोग भगवान श्रीकृष्ण की पोशाकें, बांसुरी, मोरपंख और फूल खरीदने में व्यस्त हैं। माता-पिता अपने बच्चों को छोटे कान्हा के रूप में सजाने के लिए विशेष पोशाकें खरीद रहे हैं। बाजारों में कान्हा की सवारी की झलक भी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… इन खास संदेशों से अपनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मंदिरों में भक्त कान्हा के दर्शन के लिए उमड़ रहे

मंदिरों को लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जहां भक्त दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। मुरादाबाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। जन्माष्टमी का यह पर्व भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अनूठा संगम लेकर आया है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, झांकियां और विशेष आयोजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट)

Special enthusiasm shri krishna janmashtami iskcon temple whole country colored color devotion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 07:54 AM

Topics:  

  • ISKCON
  • Noida
  • Shri Krishna Janmashtami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.