- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Workers Demonstrated In Support Of Ikra
इकरा से अभद्रता ADM को पड़ी भारी, सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा दफ्तर; योगी तक…
सांसद इकरा हसन के समर्थन में आज सपा कार्यकर्ताओं ने ADM कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा सपा जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ से की है।
- Written By: Saurabh Pal

इकरा हसन, सपा का प्रदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया)
सहारनपुरः कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन के साथ अपर जिलाधिकारी द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोपी अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद के मंडलायुक्त अटल कुमार राय के दफ्तर पहुंचकर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह द्वारा सांसद के साथ कथित रूप से की गयी अभद्रता पर विरोध जताया।
वाहिद ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि से अधिकारी द्वारा की गयी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। मंडलायुक्त राय दोषी अपर जिलाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस मामले पर सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने भी एडीएम के व्यवहार की अलोचना करते हुए महिला का अपमान बताया था।
एडीएम और शमा परवीन में थी अनबन
सम्बंधित ख़बरें
बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
सांसद इकरा हसन विगत एक जुलाई को छुटमलपुर नगर पंचायत की अध्यक्ष शमा परवीन के साथ अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह से मिलने उनके कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन उन्हें बताया गया कि सिंह दोपहर का भोजन करने गये हैं। सासंद का कहना है कि उन्होंने अपर जिलाधिकारी को तीन बार फोन किया मगर उन्होंने कॉल नहीं उठाया। उनके मुताबिक, बाद में सिंह अपने कार्यालय पहुंचे और सांसद तथा उनके साथ आईं शमा परवीन से कथित रूप से अभद्रता करते हुए उन्हें अपने कमरे से बाहर जाने को कह दिया। हालांकि सिंह ने इन आरोपों को गलत बताया है।
ये भी पढ़ें- पहलगाम अटैक में LG पर आगबबूला ओवैसी, कहा- जिम्मेदारी पूरी…, तुरंत इस्तीफा दो
सीएम योगी से एडीएम की शिकायत
सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा परवीन और वहां के अधिशासी अधिकारी के बीच मतभेद था और इसकी वजह से क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा था। उन्होंने कहा कि शमा परवीन अधिकारियों से इसकी शिकायत करती रहीं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने अपनी व्यथा सांसद को बतायी तो इकरा उनकी मदद के लिये उनके साथ अपर जिलाधिकारी से मिलने गयी थीं, मगर अधिकारी ने बात सुनने के बजाय उनसे अभद्रता की। वाहिद ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
-इनपुट पीटीआई भाषा
Sp workers demonstrated in support of ikra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Quad Summit: मार्को रुबियो बोले- ‘अब सिर्फ बातों तक सीमित नहीं रहा क्वाड बल्कि ठोस कार्रवाई का मंच है’
May 26, 2026 | 11:36 AMAI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
May 26, 2026 | 11:35 AMबारिश से पहले सभी काम पूरे करें: नागपुर मनपा ने बढ़ाई तैयारी की रफ्तार, आयुक्त के सख्त निर्देश
May 26, 2026 | 11:32 AMमध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक
May 26, 2026 | 11:31 AMकन्फर्म टिकट के बाद भी यात्री की लगाई ‘Absent’, TTE और यात्री के बीच हुई जमकर बहस; वीडियो वायरल
May 26, 2026 | 11:29 AMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
May 26, 2026 | 11:29 AM4500 शिक्षक गैर-मराठी ऑटो-टैक्सी चालकों को सिखाएंगे मराठी; प्रताप सरनाईक ने किया बड़े अभियान का ऐलान
May 26, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













