-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Singh Baghel Got Angry At The Comparison Of Leaders With God
सपा-कांग्रेस को एसपी सिंह बघेल ने लपेटा, कहा- नेताओं की भगवान से तुलना चाटुकारिता की पराकाष्ठा
- Written By: Saurabh Pal
केंद्रीय मंत्री व आगरा सांसद एसपी सिंह बघेल ने नेताओं की तुलना भगवान से करने पर भड़क गए। उन्होंने कहा ये चाटुकारिता की पराकाष्ठा है। कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए।

एसपी सिंह बघेल (फोटो-सोशल मीडिया)
UP Nwes: उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन की शानदार जीत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में उत्साह की लहर है। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस मौके पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “सबसे पहले मैं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई देता हूं। मेरी शुभकामनाएं हैं कि उनके नेतृत्व में राज्यसभा का संचालन सुचारू रूप से हो और वह एक लोकप्रिय चेयरमैन साबित हों।”
बघेल ने आगे कहा कि आत्मा की आवाज पर वोट मांगने पर संख्या बल कम होती है और जो लोग आत्मा की आवाज पर अपील कर रहे हैं तो दूसरे की आत्मा भी जाग सकती है, जो आपको वोट नहीं देना चाहते हैं। कल लोकतंत्र का बहुत अच्छा दिन था कि सीपी राधाकृष्णन भारी मतों से जीते हैं।
जनता का समर्थन भाजपा के साथ
बघेल ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन एक ऐसा ग्रुप है, जब भी सरकार कोई महत्वपूर्ण विधेयक लाती है, गठबंधन का विश्वास डगमगाता है और विधेयक आसानी से पास हो जाते हैं। जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। उपराष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पहले से तय थे। लोकसभा और राज्यसभा के मतदाता सदस्यों के वोट ने इस जीत को सुनिश्चित किया।
सम्बंधित ख़बरें
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
UP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
राहुल,अखिलेश और तेजस्वी को भगवान के रूप में दिखाया था
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले सपा कार्यकर्ता ने एक पोस्टर लगाया है। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को ब्रह्मा-विष्णु-महेश के रूप में दर्शाया गया है। इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एसपी सिंह बघेल ने इसे ‘चमचागिरी की पराकाष्ठा’ करार दिया। उन्होंने कहा, “ईश्वर की तुलना किसी भी इंसान से नहीं की जा सकती। हम सभी हाड़-मांस के साधारण इंसान हैं। ये नेता ‘नामदार’ हैं, जिन्हें विरासत में पद मिले हैं। अगर ये साधारण परिवारों में जन्मे होते, तो शायद इस मुकाम तक नहीं पहुंचते।”
ये भी पढ़ें- Punjab Flood: रिलायंस फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाए हाथ, जानिए कैसे घर-घर पहुंचायी मदद
नेताओं की भगवान से तुलना पर युवाओं को डाटना चाहिए: बघेल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी तुलनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं को इस तरह की हरकतों के लिए डांटना चाहिए। इसके अलावा, नेपाल में बढ़ती हिंसा और अस्थिरता को लेकर विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी पर भी बघेल ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा से मजबूत रहे हैं। हजारों भारतीय सड़क और हवाई मार्ग से नेपाल आते-जाते हैं, खासकर पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए।”
उन्होंने बताया कि नेपाल में अचानक भड़की हिंसा के कारण भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से काम कर रहा है और नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। नेपाल में स्थिति अभी सामान्य होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन भारत सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।-एजेंसी इनपुट के साथ
Sp singh baghel got angry at the comparison of leaders with god
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Jul 27, 2026 | 11:15 AMShweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….
Jul 27, 2026 | 11:14 AMइस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, NDA सांसदों ने जमकर लगाए ‘जिंदाबाद’ के नारे, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:12 AMजल संरक्षण में नासिक ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री ने सराहा नासिक मॉडल, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद की मेहनत लाई रंग
Jul 27, 2026 | 11:10 AMकांवड़ यात्रा से ठीक पहले बंद हुआ ऋषिकेश का राम झूला, जानिए दिसंबर तक क्यों पर्यटकों को करना होगा इंतजार
Jul 27, 2026 | 11:01 AMरूस पर फिर बरसे यूक्रेनी ड्रोन, बेलगोरोद समेत कई शहरों मे भारी तबाही; मलबे में तब्दील हुए कई घर
Jul 27, 2026 | 11:01 AMसड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
Jul 27, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













