माता प्रसाद पांडेय 25 लाख का चेक लेकर संभल निकले, पुलिस अलर्ट; सपा विधायक बोले-पुलिस की गोली से मरे लोग

उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद विवाद को लेकर हुई हिंसा पर सियासत अभी गर्मायी हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल संभल के लिए रवाना हो गया है...
माता प्रसाद पांडेय 25 लाख का चेक लेकर संभल निकले, पुलिस अलर्ट; सपा विधायक बोले-पुलिस की गोली से मरे लोग
माता प्रसाद पांडेय 25 लाख का चेक लेकर संभल निकले, पुलिस अलर्ट; सपा विधायक बोले-पुलिस की गोली से मरे लोग
Published on
Updated on

लखनऊः उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद विवाद को लेकर हुई हिंसा पर सियासत अभी गर्मायी हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की अगुवाई में 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल संभल के लिए रवाना हो गया है। समाजवादी पार्टी के नेता संभल में 25 नवंबर की हिंसा मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देगें।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में माता प्रसाद पांडेय के अलावा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव समेत 5 सांसद और 3 विधायक शामिल होंगे।

पार्टी के मुताबिक, लखनऊ से डेलिगेशन के सदस्य तड़के दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहां नेता इकट्‌ठा हो रहे हैं। जहां से वे 10:30 बजे संभल के लिए कूच करेंगे। सपा डेलिगेशन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

इधर, संभल में बावड़ी की खुदाई 10वें दिन भी जारी है। अब तक खुदाई में 16 सीढ़ियां मिल चुकी हैं। जिस जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी। उसके बगल में पुलिस चौकी बन रही है। नींव भरने के बाद अब दीवारें बनाई जा रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी संभल जाने का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद दिल्ली में संभल हिंसा पीड़ितों को बुलाकर गांधी ने मुलाकात की थी। वहीं इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल हिसा पीड़ितों से मिलने जा रहा था, लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया था। इस दौरान सभी सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया था।

संभल जाने को लेकर सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में पुलिस गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। हमारी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज चेक लेकर संभल जा रहा है। उन्हें पीड़ित परिवारों को सौंपेगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि घायलों को उचित उपचार मिले।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com