‘पूजा पाल को शर्म आनी चाहिए’, सपा नेता जूही सिंह ने चायल विधायक को धोया- Video
सपा से निकाले जाने के बाद पूजा पाल द्वारा सपा पर किए जा रहे हमले पर जूही सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को अखिलेश यादव के प्रति कृतज्ञता जाहिर करनी चाहिए।
- Written By: Saurabh Pal
UP News: चायल विधायक पूजा पाल के निष्कासन पर अब समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि पार्टी ने उनका साथ दिया, टिकट दिया और वह विधायक बनीं, ऐसे में अचानक दिए गए उनके बयान पार्टी कार्यकर्ताओं और उनकी गरिमा का अपमान है। यदि उनके बारे में कुछ कहा जा रहा है तो उन्हें अपना शपथपत्र देखकर स्पष्ट करना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत। गौरतलब है कि पार्टी से निष्कासन के बाद पूजा पाल अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी से खुद को खतरा बता रही हैं।