बिहार में तेजस्वी का CM बनना तय? नतीजों से पहले दिग्गज नेता ने दी शपथ की शुभकामनाएं, सियासी हलचल तेज
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इसके जरिए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट है।
- Written By: मनोज आर्या
तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव, (फाइल फोटो)
Tejashwi Yadav Birthday: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज रविवार, 9 नवंबर को जन्मदिन है। उनके समर्थकों समेत तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बधाई देते हुए उन्हें बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की शुभकामनाएं दीं हैं, जिसने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
अखिलेश यादव ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव को बधाई देते हुए ये बात लिखी है। इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ये दिखाने की कोशिश की है कि विपक्षी गठबंधन एकजुट है।
‘मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं’
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं!. जन्मदिन की बधाई और भी नेता दे रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस तरह से मुख्यमंत्री की शपथ जैसा प्रयोग नहीं किया, जो इस वक्त पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
अखिलेश के जन्मदिन पर नया सियासी पोस्टर; श्रीकृष्ण के रूप में दिखे सपा प्रमुख, हाथ में संविधान ने बढ़ाई राजनीति
बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं! pic.twitter.com/xkWRoICpuo — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2025
बता दें कि खुद अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कई नेता बिहार में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अकेले अखिलेश यादव 20 से अधिक रैली महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए कर चुके हैं आज चार रैलियां और करेंगे। जबकि सपा का एक भी उम्मीदवार यहां नहीं है। अपनी हर रैली में अखिलेश यादव लोगों से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं। अपने अंदाज में लोगों से संवाद करने के दौरान कहते हैं कि तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार के युवाओं को नौकरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में CM फेस बनेंगे चिराग पासवान? खुद बताया कब लेंगे फैसला, बोले- नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम
विपक्ष की एकजुटता का संदेश
अखिलेश यादव ने रैलियों में जिस प्रकार जनता के बीच जाकर महागठबंधन उम्मीदवारों का प्रचार किया और आज तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकमानाएं इस बात का प्रतीक है कि विपक्ष में तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
