-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sonbhadra Is Going To Become Gold Like Its Name Cm Yogi
अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र: CM योगी
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आज सोनभद्र (Sonbhadra) अपने नाम के अनुरूप सोने जैसा बनने की राह पर है। पिछली सरकारों ने जनजातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 6 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस सोनभद्र को हम ईको टूरिज्म (Eco Tourism) का बड़ा हब बनाने जा रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को सोनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 414 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
अपने उद्बोधन में सीएम योगी ने मंच से ही प्रशासन को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर वनाधिकार का पट्टा पात्रों को उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने हवाई जहाज से सोनभद्र के जंगलों में चिरौंजी के बीजों के छिड़काव के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आज कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास हुआ है। इससे हमारे अन्नदाताओं को कृषि क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक सोच के साथ अपनी आय को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सोनभद्र में कोई मेडिकल कॉलेज बनेगा। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा हेल्थ एटीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के विद्यालयों को तकनीकी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को टैबलेट प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का उपयोग करते हुए सोनभद्र के सुदूर के प्राथमिक केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। इसके लिए उद्योगों के सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोगों को टेक्नॉलाजी के माध्यम से स्किल्ड बनाते हुए उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना ही सरकार का मिशन है। 6 साल पहले सोनभद्र में पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना एक सपना था। अब सरकार हर घर नल योजना के साथ आरओ का पानी पाइप से घर घर पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। यहां के गरीबों, जनजातीय भाइयों के लिए कभी आवास एक सपना था। आज लाखों लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी सरकार प्रदान कर रही है। कोरोना काल से अबतक गरीबों को फ्री राशन वितरित किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सोनभद्र के शॉपिंग मॉल में ‘रणचंडी’ बनी पत्नी: पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ…
सोनभद्र में टोल कर्मियों का तांडव! महिला वकील और परिवार को लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
रामलीला में श्रीराम के तीर से रावण हो गया अंधा! SC/ST एक्ट में दर्ज किया गया मामला, जानें क्या है पूरा मामला
8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात
सरकार की सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी गरीब खुद को अनाथ और लाचार न माने। डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज कोई हमारी कानून व्यवस्था को ठेंगा नहीं दिखा सकता। किसी बेटी को हाथ लगाने वाले गुंडे को पता है कि उसके दुस्साहस का परिणाम क्या होगा। व्यापारियों से आज कोई रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भगवान राम इस क्षेत्र में आए थे तो यहां के लोगों ने उनका सेवाभाव के साथ सत्कार किया था। दशकों तक सत्ता संभालने वालों ने भगवान राम को टेंट के नीचे रखा, मगर 2024 में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में चल रही सभी योजनाएं रामराज्य की आधारशिला हैं। सरकार जाति, मत-मजहब के नाम पर भेदभाव नहीं करती है। परिवार और जाति की राजनीति करने वालों ने गरीब और जनजातीय समाज के लोगों का हमेशा शोषण किया। हमारे लिए यूपी की 25 करोड़ जनता ही परिवार है। यहां जारी विकास की सभी परियोजनाएं हमारे जनप्रतिनिधियों के परिश्रम और पुरुषार्थ का ही परिणाम हैं।
#UPCM @myogiadityanath ने आज जनपद सोनभद्र में ₹414 करोड़ लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर कार्यक्रम को सम्बोधित भी किया। pic.twitter.com/jR2LX4J421 — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2023
ईको टूरिज्म का केंद्र बनने की राह पर है सोनभद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट ने निर्णय लिया महुआ और चिरौंजी को बीनने के लिए लगे तमाम प्रतिबंधों को हटाने का कार्य किया है। प्राचीन ऋषि मुनियों की इस धरती को हम ईको टूरिज्म का केंद्र बनाने जा रहे हैं। आज सोनभद्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था अच्छी हुई है। अभी भी कुछ लोग हैं जो विकास में व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं, मैं उनसे अपील करता हूं कि विकास के कार्यों में सकारात्मक भाव से अपना योगदान दें। आप अपने बच्चों को स्कूल भेजें। शिक्षित बच्चे आगे चलकर ना सिर्फ परिवार की परवरिश करने में सक्षम होंगे, बल्कि प्रदेश और देश के विकास में योगदान देंगे। सोनभद्र में अटल आवासीय विद्यालय बन रहा है। यहां एक ही छत के नीचे शिक्षा, खेलकूद और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में आधुनिक सुविधा प्रदान की जाएगी। आज सोनभद्र में एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रविन्द्र जायसवाल, संजीव कुमार गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, राज्यसभा सांसद राम शकल, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, एमएलसी श्याम नरायण सिंह ‘विनीत सिंह’, विधायक भूपेश चौबे, रामदुलार, डॉ अनिल कुमार मौर्य और कैलाश खरवार मौजूद रहे।
आज से छह वर्ष पहले तक यह सपना था कि क्या सोनभद्र और मिर्जापुर में भी पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल पाएगा? अब सरकार आपके घर तक RO का पानी पाइप से पहुंचाने का कार्य करने जा रही है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/9DGVbryrMp — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2023
मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सोनभद्र पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। अपने तय कार्यक्रम से आधा घंटा पहले ही मुख्यमंत्री सोनभद्र पहुंच गये। उन्होंने सबसे पहले मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया और निर्माण की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के हर हिस्से का गहनता से निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों निर्देश देते रहे। बता दें कि वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इसी क्रम में सोनभद्र जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर निर्माण कार्य कराते हुए जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज को पूरा करने के निर्देश दिये, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र से इसका संचालन शुरू हो सके। वहीं इसके बाद सीएम योगी ने बीजेपी की बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के जरिए बीजेपी कार्यकर्ता मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे।
Sonbhadra is going to become gold like its name cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














