

Former Minister Accuses Selling Election Tickets On UP Cabinet Minister OP Rajbhar : पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव से हाथ पैर जोड़कर टिकट लिए और उस टिकट को लाखों रुपए में बेच दिया था।
बुधवार को शिव कुमार ने कहा कि मैं ओम प्रकाश राजभर जैसे नेताओं पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.. मैं इन जैसे नेताओं को अच्छे से जानता हूं। ये वही ओम प्रकाश राजभर हैं, जो पहले कभी अखिलेश यादव के पास आए थे और उनके हाथ पैर जोड़ने लगे.. इसके बाद उनसे टिकट लेकर उसे लाखों रुपए में बेच दिया था।
पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर एक हल्के कद के नेता हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से टिकट लेकर कुछ लोगों को 30 लाख रुपए में तो कुछ लोगों को 35 लाख रुपए में बेचें थे। ओम प्रकाश राजभर का यह सिलसिला लंबे समय चलता रहा है। ऐसे लोगों से आप भला क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे नेताओं की राजनीतिक गंभीरता खतरे में ही रहती है।
पूर्व मंत्री शिव कुमार ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक अखिलेश यादव ने तो बैठक के दौरान खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि हमने ओम प्रकाश राजभर को टिकट देकर गलती कर दी है। और बैठक में जिन लोगों ने ओम प्रकाश राजभर से टिकट खरीदी थी, वो लोग मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि जो टिकट लेकर बेचता हो, उससे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं। वैसे भी इतिहास गवाह है कि ओम प्रकाश राजभर चुनाव आने से पहले दल बदलते हैं। उनकी गिनती ऐसे नेताओं में होती है जो हर बार दल बदलने के लिए फेमस होता है। मूलरूप से इन लोगों का काम ही दल बदल करके टिकट लेना और फिर उसे बेच देना होता है।