Sambhal News: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आईडी हैक कर बना रहे थे नए आधार कार्ड; तीन आरोपी गिरफ्तार
Fake Aadhaar Card: संभल में फर्जी आधार कार्ड गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, पुलिस कार्रवाई के चलते 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 4 आरोपी फरार हो गए हैं। यह सभी हैक आईडी से नए आधार कार्ड बनाते थे।
- Written By: सजल रघुवंशी
संभल पुलिस कार्रवाई (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhal Fake Aadhaar Card Gang: यूपी के संभल में पुलिस ने तकनीक का दुरुपयोग कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी दूसरे आधार केंद्र की आईडी हैक कर नए कार्ड बनाते और संशोधन करते थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अभी फरार हैं। मामला संभल के बहजोई क्षेत्र का है।
पुलिस जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी इतने शातिर थे कि वह दूसरे वैध आधार सेवा केंद्र की आईडी को हैक कर अपने सिस्टम से कनेक्ट कर लेते थे। इसके बाद आरोपी उसी आईडी का इस्तेमाल कर नए आधार कार्ड बनाते और पुराने में बदलाव करते थे। यह पूरा खेल इतने संगठित तरीके से चलता था कि लोगों को भनक तक नहीं लगती थी। अपडेट के नाम पर उनसे मोटी रकम भी वसूली जाती थी।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बहजोई क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने असदपुर में छापा मारकर फर्जी आधार केंद्र का खुलासा किया। मौके से जसवीर, हरीश और बिल्टू गिरफ्तार हुए। आरोपी अस्थायी सेटअप से अवैध रूप से आधार कार्ड बना और संशोधित कर रहे थे। पुलिस ने दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्रिंटर और अन्य उपकरण बरामद किए, जिससे संगठित नेटवर्क के संकेत मिले।
सम्बंधित ख़बरें
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा
तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश में दबिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा। शुरुआती जांच में नेटवर्क के अन्य जिलों व राज्यों से जुड़े होने की आशंका है। आरोपी आधार बनाने व संशोधन के नाम पर लोगों से तय शुल्क से कई गुना अधिक वसूली करते थे।
यह भी पढ़ें: World War 3 पर ब्रेक! अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत शुरू, 5 दिनों तक नहीं होगा हमला; ट्रंप का बड़ा ऐलान
पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की आशंका
एडिशनल एसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया कि सटीक सूचना और समय पर छापेमारी से इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और नेटवर्क के फैलाव का पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। साथ ही हैक की गई आईडी और सुरक्षा चूक की जांच हो रही है जिससे आगे और बड़े खुलासों की संभावना है।
