मातम में बदला शादी का जश्न; डांस करते हुए सीने में उठा दर्द और थम गई सांसें, सहारनपुर में आर्मी क्लर्क की मौत

Saharanpur Indian Army Clerk Dies Heart Attack: आर्मी क्लर्क दुष्यंत कुमार 5 नवंबर को छुट्टी पर आए थे। शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान अपनी पत्नी के साथ दुष्यंत कुमार डांस कर रहे थे। तभी अचानक से...
Saharanpur Indian Army Clerk
भारतीय सेना के क्लर्क की हार्ट अटैक से मौत(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शादी में डांस करते समय अचानक उठा सीने में दर्द, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई भारतीय सेना के क्लर्क दुष्यंत कुमार की मौत

  • अपने माता-पिता की बुढ़ापे की लाठी थे दुष्यंत, अचानक हुई मौत से गम में डूबा परिवार

  • पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस

Dushyant Kumar Dies Heart Attack While Dancing: शादी की धूमधाम के बीच डीजे पर बजते गाने पर दिल खोलकर नाचते हुए अचानक हार्ट फेल हो गया और भारतीय सेना के क्लर्क दुष्यंत कुमार की मौत हो गई। अचानक हुई इस मौत से हर कोई स्तब्ध रहा गया। शादी का जश्न अचानक मातम में बदल गया। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले सामने आया है।

डांस करते समय सीने में उठा तेज़ दर्द

अपने चचेरे भाई देवकरण की शादी में शामिल होने के लिए आर्मी क्लर्क दुष्यंत कुमार 5 नवंबर को छुट्टी पर आए थे। शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान रात करीब 2:30 पर अपनी पत्नी के साथ दुष्यंत कुमार डांस कर रहे थे।

तभी उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा और वो जमीन पर गिर पड़े। परिजन रिश्तेदार यह देख घबरा गया और आनन फानन में सीएचसी ले गए। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Saharanpur Indian Army Clerk
आगरा की हवा हुई जहरीली, AQI 400 पार; दिवाली से पहले ही बिगड़े हालात, अस्थमा और हार्ट के मरीजों को खतरा

जश्न में मची चीख-पुकार

डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट का फेल होना बताया। कुछ देर पहले तक डीजे और ढोल नगाड़ों के बीच जश्न मना रहे परिवार में मौत की खबर आते ही चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। परिवार के साथ साथ पूरे गांव में चारों ओर मातम छा गया।

अपने माता-पिता के एकलौता सहारा थे दुष्यंत

परिजनों के अनुसार 32 साल के दुष्यंत ​भारतीय सेना में क्लर्क थे और अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। इकलौते बेटे की वक्त से पहले मौत से माता-पिता और पत्नी के आंसू नहीं रुक रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

दुष्यंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना नागल प्रभारी राधेश्याम यादव ने बताया कि दुष्यंत पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी उनके सीने में दर्द उठा और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने हार्ट फेल से मौत की पुष्टि की। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

Saharanpur Indian Army Clerk
Heart Health: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता? 30 साल पहले से दिखने लगते हैं ये 5 हेल्थ फैक्टर, नई स्टडी में खुलासा