Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Agra News: करणी सेना के कार्यक्रम में तहराईं तलवारें, पुलिस और सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी

करणी सेना की ओर आयोजित विशाल रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शनिवार को कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर वे भड़क गए और तलवारें निकालकर प्रदर्शन करने लगे।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 12, 2025 | 03:49 PM

आगरा में करणी सेना का हंगामा

Follow Us
Close
Follow Us:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करणी सेना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संगठन की ओर से राणा सांगा की जयंती पर रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए हैं। सभा चल ही रही थी कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की एक टुकड़ी पहुंच गई जिसके बाद कार्यकर्ता और नेता भड़क गए। उन्होंने पुलिस का विरोध जताते हुए हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शनिवार को करणी सेना का रक्त स्वाभिमान सम्मेलन हो रहा था तभी पुलिस की मौजूदगी उन्हें अखर गई। कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के सदस्यों में उबाल आ गया और वे पुलिस प्रशासन के आयोजन स्थल पर आने से भड़क गए। इस दौरान सपा सांसद  रामजीलाल सुमन के खिलाफ भी कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।

कार्यकर्ताओं ने लहराईं तलवारें तो वापस लौटी पुलिस
आगरा में आयोजित करणी सेना के कार्यक्रम में पुलिस के पहुंचने पर कार्यकर्ता भड़क गए थे। उनका कहना था कि संगठन के कार्यक्रम में पुलिस फोर्स क्यों भेजी गई है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तलवारें निकाल लीं। वे तलवारें और लाठियां निकालकर लहराते हुए पुलिस का विरोध करने लगे। यह देख पुलिस कार्यक्रम स्थल से उल्टे पांव लौट गई। एडिशनल कमिश्नर के साथ अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस एहतियातन पहुंची थी लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

कानपुर रेपकांड: दरोगा की मौजूदगी में रेप के बाद हटाए गए DCP, इंस्पेक्टर-SI सस्पेंड, आरोपी फरार

संभल में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर प्रशासन का सख्त निर्देश, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

बांग्लादेश भारतीय सैनिकों के बलिदान से बना, फिर भी हिंदुओं पर जुल्म, मुजफ्फरनगर में बोले तोगड़िया

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

करणी सेना ने दी थी चेतावनी
करणी सेना ने एक दिन पहले ही सपा सांसद सुमन को चेतावनी दी है कि यदि राणा सांगा पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर वह माफी नहीं मांगते हैं तो संगठन के कार्यकर्ता उनके घर की तरफ कूच करेंगे। भारत के वीर सपूतों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। करणी सेना की चेतावनी के बाद से जिला प्रशासन और योगी सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और फोर्स तैनात कर दी है।

Ruckus in karni sena rakta swabhiman sammelan in agra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 12, 2025 | 02:13 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Karni Sena
  • Ramji Lal Suman
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.