Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ब्राह्मण ने नहीं लिखी रामायण-महाभारत’, कुमार विश्वास ने किया कथावाचकों का बचाव

इटावा कथावाचक विवाद पर मशहूर कवि कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कथावाचक के पक्ष में पहली बार बोलते हुए दो टूक कहा कि महाभारत और रामायण दोनों के लेखक ब्राह्मण नहीं थे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 18, 2025 | 06:08 PM

कुमार विश्वास (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इटावा: यूपी के इटावा में कथावाचक के साथ हुई बदसलूकी का मामला बड़ा मुद्दा बन गया है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब इस मामले में मशहूर कवि कुमार विश्वास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कथावाचक के पक्ष में पहली बार बोलते हुए दो टूक कहा कि महाभारत और रामायण दोनों के लेखक ब्राह्मण नहीं थे।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कुमार विश्वास ने इटावा के कथावाचक के पक्ष में पहली बार बोलते हुए कहा, यदुवंशी भाई क्या बता रहे थे? दोनों यदुवंशी कुल का गौरव बता रहे हैं, कृष्ण की कथा बता रहे हैं। वह पुस्तक किसने लिखी है? वह तो एक धीवर जाति के व्यक्ति ने लिखी है।

जानिए क्या बोले कुमार विश्वास?

ब्राह्मणों के सभी कर्मकांड जिन दो पुस्तकों में लिखे हैं, उन्हें किसने लिखा है? एक महर्षि वाल्मीकि और दूसरे वेदव्यास। दोनों न ब्राह्मण हैं, न क्षत्रिय, न वैश्य। लेकिन हमारा काम चल रहा है। मैं जो भी बोलने जाता हूं, उन्हीं के बारे में बता रहा हूं। उनका (कथावाचक) आधार कार्ड अलग था, यह थाने का मामला है। अगर आपको कोई आपत्ति है तो थाने, कोर्ट में जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

मेरठ में भयानक अग्निकांड: 5 मासूमों समेत 6 की मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा घर; संकरी गलियों ने ली 6 जिंदगियां

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

क्या भीष्म पितामह की एक प्रतिज्ञा ने महाभारत जैसा विनाश खड़ा कर दिया? जानें सच्चाई

PCS अलंकार ने भरी सियासी हुंकार…बांके बिहारी की नगरी से किया नई पार्टी का ऐलान, 2027 चुनाव में ठोकेंगे ताल?

‘व्यासपीठ की मर्यादा न टूटे’

कुमार ने आगे कहा कि अगर आप किसी को कथा सुनाने से वंचित करते हैं तो इसका मतलब है कि आप धर्म नहीं जानते। मेरी प्रार्थना है कि व्यासपीठ की मर्यादा न टूटे। मैं भी हमेशा पढ़ता रहता हूं, ऐसे जाति और कुल से हूं कि मुझे कहने का अधिकार है। लेकिन जिस मंच पर बैठता हूं वहां से सिर्फ राम-राम बोलने के लिए कहता हूं।”

‘कथावाचक पसंद नहीं तो मत सुनिए’

कुमार विश्वास ने अपने इंटरव्यू में आगे कहा कि अगर आपको कथा व्यास (कथावाचक) पसंद नहीं है तो कथा सुनने मत आइए। आप फेसबुक पर लेख लिखिए या फिर अखबार में छपवा लीजिए। लेकिन यह कृत्य किसी को स्वीकार्य नहीं है। हालांकि खुशी की बात यह है कि यूपी सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और शांति भंग करने वालों को गिरफ्तार किया है।

सपा ने तोड़ीं आजम की उम्मीदें! पत्नी के बयान से मचा बवाल, अखिलेश ने बताए 3 ऑप्शन

उधर, इस मामले में योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को बयान दिया कि शादी-ब्याह और पूजा-पाठ कराने का काम ब्राह्मणों का है और अगर यादव जाति का कोई व्यक्ति इसे छीन लेगा तो दिक्कत जरूर होगी।

Ramayan mahabharat not written by brahmins kumar vishwas supports etawah storytellers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2025 | 09:48 PM

Topics:  

  • Kumar Vishwas
  • Latest News
  • Mahabharat
  • Ramayan
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.