उत्तर प्रदेश को 4 साल बाद मिला स्थायी DGP, राजीव कृष्ण को मिली जिम्मेदारी, जानें कौन हैं ये अधिकारी
UP New DGP Rajeev Krishna: यूपी में मई 2022 से कोई स्थायी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नहीं था। सरकार ने आदेश जारी कर राजीव कृष्ण को स्थायी डीजीपी बनाया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राजीव कृष्ण (Image- Social Media)
UP New DGP: उत्तर प्रदेश को करीब 4 साल बाद स्थायी डीजीपी मिल गया है। राजीव कृष्ण के नाम परव सरतकार ने मुहर लगा दी है। फिलहाल वो राज्य के कार्यवाहक डीजीपी हैं। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि यूपी में मई 2022 से कोई स्थायी पुलिस महानिदेशक (DGP) नहीं था। अब तक कई कार्यवाहक डीजीपी बदले गए। आईपीएस राजीव कृष्ण 1 जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी का पद संभाल रहे हैं और उनकी छवि सख्त प्रशासनिक अफसर के तौर पर है।
2029 में रिटायर होंगे IPS राजीव कृष्ण
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक स्थायी डीजीपी को न्यूनतम 2 साल का कार्यकाल मिलता है। राजीव कृष्ण जून 2029 में रिटायर होंगे। इसलिए सरकार ने उनको नियुक्त किया है। वो लंबे वक्त तक प्रदेश के स्थायी डीजीपी के रूप में काम कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंह छिपाकर घूम रहे विरोधी, महिला आरक्षण बिल को लेकर ओपी राजभर ने विपक्ष को घेरा; अखिलेश पर भी साधा निशाना
UP RERA Rule: यूपी रेरा नियम लागू, अब बिल्डर नहीं रख पाएंगे मेंटेनेंस का पैसा अपने निजी बैंक खाते में
बेमन से दिया चंदा, इसलिए चोरी.. राम मंदिर मामले में सतीश महाना का बड़ा बयान, राम भक्तों के जख्मों पर रगड़ा नमक
श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
कौन हैं आईपीएस राजीव कृष्ण?
राजीव कृष्ण मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के निवासी हैं और उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। उनके पिता का नाम एचके मित्तल है और उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।
आईपीएस राजीव कृष्ण
पुलिस सेवा में करियर
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस हैं और उनकी भर्ती 15 सितंबर 1991 को हुई थी। पुलिस सेवा में आने के बाद 21 अक्टूबर 1993 को उनका पुष्टीकरण हुआ और 10 अक्टूबर 1995 को उनको सीनियर स्केल दिया गया। इसके बाद 9 अगस्त 2005 को वे सिलेक्शन ग्रेड में पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
एक कुशल पुलिस अधिकारी के तौर पर उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा। राजीव कृष्ण 7 अगस्त 2007 को पुलिस उपमहानिरीक्षक और फिर 9 नवंबर 2010 को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रमोट किए गए। इसके बाद 1 जनवरी 2016 को उनको अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया और अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते 1 फरवरी 2024 को राजीव पुलिस महानिदेशक के सर्वोच्च रैंक पर पदोन्नत हुए।
