बैठक में राहुल गांधी ने अफसरों की लगाई क्लास, फोन निकालकर दिखाईं तस्वीरें तो सन्न रह गए योगी सरकार के मंत्री

Rahul Gandhi Raebareli Visit: रायबरेली में 'दिशा' मीटिंग में राहुल गांधी ने CM योगी के मंत्री मनोज पांडेय को जिले की बदहाल सड़कों की तस्वीर दिखाई। सड़कों की खस्ताहाल पर उन्होंने अफसरों की क्लास लगाई।
Rahul Gandhi Disha Meeting
रायबरेली में दिशा बैठक में राहुल गांधी के साथ अन्य नेतासोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Disha Meeting: रायबरेली दौरे के दौरान आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिले में दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बीच में ही उन्होंने अपनी जेब से फोन निकालकर प्रदेश सरकार के मंत्री को एक तस्वीर दिखाई। इस पूरे घटनाक्रम में मंत्री जी भी सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों से सवाल किया, लेकिन किसी के भी पास कोई जवाब नहीं था।

दरअसल, राहुल गांधी ने रायबरेली में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दरीबा से कठघर तक बनाई गई सड़क की तस्वीर दिखाई थी। यह सड़क अब पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।

क्यों नहीं हो रहा काम: राहुल गांधी

बैठक के दौरान ही राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर गांव की टूटी सड़कें दिखाईं। तस्वीरें देखकर एक मिनट तक मंत्री जी भी हैरान थे। वहीं, गड्‌ढों और जर्जर सड़कों की प्रिंट आउट तस्वीरों के दिखाते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और जिलाधिकारी से सवाल किया कि इन सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? उन्होंने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो काम क्यों नहीं हो रहा है? आप लोग कर क्या रहे हैं?

Rahul Gandhi Disha Meeting
रायबरेली में दिशा बैठक में राहुल गांधी के साथ अन्य नेतासोर्स- सोशल मीडिया

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

जिले में दिशा की यह बैठक कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान अमेठी से कांग्रेस के सांसद किशोरी लाल, ऊंचाहार से भाजपा विधायक और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्रील मनोज पांडेय, एमएलसी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल रहे। बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फुल फॉर्म में दिखे।

जनता दरबार में राहुल गांधी ने सुनीं समस्याएं

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे में सुबह करीब नौ बजे शुरू हुए जनता दरबार में राहुल गांधी ने लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। गेस्ट हाउस के बाहर लोगों की लंबी कतार नजर आई, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक-एक व्यक्ति को अंदर प्रवेश दिया गया।

जनता दरबार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोगों और विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

सपा नेताओं से भी हुई मुलाकात

इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दे उनके सामने रखे। इससे रायबरेली में कांग्रेस और सपा के बीच राजनीतिक समन्वय की तस्वीर भी सामने आई।

Rahul Gandhi Disha Meeting
आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने राहुल गांधी से मुलाकात कर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए रायबरेली के राजेंद्र यादव के नाम पर स्मारक और चौराहा बनवाने की मांग की। जिस पर राहुल गांधी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com