-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Priyanka Cm Yogi And Pm Modi Paid Tribute To The Martyred Soldiers Of Pulwama
Pulwama Attack: पीएम मोदी-सीएम योगी व प्रियंका ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, गांधी ने कहा- ऋणी है पूरा देश
- Written By: Saurabh Pal
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 2019 में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि देश हमेशा वीर शहीदों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा।

सीएम योगी, प्रियंका गांधी, पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने 2019 में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि देश हमेशा वीर शहीदों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि “पुलवामा आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों को नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि। देश हमेशा वीर शहीदों और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। जय हिंद।”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने कहा, “2019 में पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूल पाएंगी।”
इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमले को “आतंकवाद की कायरतापूर्ण कार्रवाई” बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वर्ष 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” उन्होंने कहा, “आतंकवाद पूरी मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के साथ अभियान चलाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Explainer: दो दशक बाद मनरेगा का अंत, अब नए कलेवर में VB-G RAM G की शुरुआत; नए कानून में क्या-क्या खास?
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। एक्स पर एक पोस्ट में योगी ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों का बलिदान हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की प्रेरणा देता है।
14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर ने आईईडी से लदे वाहन को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले के कुछ दिनों बाद, भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर कई हवाई हमले किए, जिसमें “बड़ी संख्या में” आतंकवादी मारे गए और उनके बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया।
विदेश की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
26 फरवरी की तड़के हवाई हमला किया गया और अगले दिन जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान के आक्रमण की कोशिशों को सतर्क भारतीय वायुसेना ने नाकाम कर दिया। हवाई झड़प में, विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान उड़ा रहे थे और पाकिस्तानी जेट का पीछा कर रहे थे, वे पीओके में चले गए, जहां उनके विमान को मार गिराया गया। उन्हें पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया। भारत ने एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को भी मार गिराया।
Priyanka cm yogi and pm modi paid tribute to the martyred soldiers of pulwama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














