-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Private Companies Will Also Enhance The Skills Of Employees Along With Ev Manufacturing
ईवी मैन्युफैक्चरिंग के साथ कर्मचारियों का कौशल भी निखारेंगी निजी कंपनियां
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग (Manufacturing of Electrical Vehicles) को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार (Yogi Govt.) ने निवेशकों को तमाम तरह के प्रोत्साहन और सब्सिडी (Subsidy) देने का निर्णय लिया है। खासतौर पर उन निवेशकों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा, जो कर्मचारियों के कौशल विकास को महत्व देंगे। इसके लिए ईवी मैन्युफैक्चरिंग एंड मोबिलिटी पॉलिसी में प्राविधान किए गए हैं। पॉलिसी के क्रियान्वयन से संबंधित नियमावली में कौशल विकास के लिए वित्तीय प्रोत्साहन के बारे में स्पष्ट जानकारी प्रदान की गई है। इसके अनुसार प्रदेश में ईवी मैन्युफैक्चरिंग में निवेश करने वाली कंपनियों को कौशल विकास सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
यही नहीं, किसी वर्ष विशेष में कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए अलग से वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों से अपील की थी कि वो प्रदेश में निवेश के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास का भी प्रयास करें, ताकि भविष्य के लिए एक कुशल मैनपावर का सृजन किया जा सके। इसके लिए उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भी आश्वासन दिया था।
अधिकतम 50 कर्मचारियों को 5 हजार रुपए स्टाइपेंड
ईवी पॉलिसी में कौशल विकास सब्सिडी का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार सभी परिभाषित विनिर्माण परियोजनाओं के लिए स्टाइपेंड की प्रतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 50 कर्मचारियों को प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष 5,000 रुपए की दर से एक बार सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसी प्राविधान के तहत किसी वर्ष विशेष में अधिकतम 10 कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए भी सब्सिडी का भुगतान किया जाएगा। यह प्रोत्साहन लाभ केवल उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व 12 माह की अवधि के लिए आवेदन करने वाली विनिर्माण इकाई में कार्यरत हों। सब्सिडी के लिए अनुमन्य होने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय कौशल विकास निगम या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन या किसी केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालय/महाविद्यालय या आईटीआई/ पॉलीटेक्निक द्वारा प्रमाणित होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
कांवड़ यात्रा पर AIMIM प्रवक्ता के बयान से विवाद; संत समाज ने किया विरोध, पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग
दक्षिण कोरिया सीमा पर भटका अमेरिकी सैन्य ड्रोन; उत्तर कोरियाई सीमा के पास हड़कंप, इलाके कराए गए खाली
Sawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
जबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला
प्रोडक्शन शुरू होने के बाद ही लागू होंगे प्रावधान
ईवी पॉलिसी में किए गए प्राविधान के अनुसार, सभी प्रोत्साहन लाभ वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ होने के बाद ही प्रदान किए जाएंगे। विनिर्माण परियोजनाओं के लिए समस्त वित्तीय प्रोत्साहनों का योग स्थाई पूंजी निवेश के 100 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। नीति के तहत ‘प्रथम आगत-प्रथम पावत’ (फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व) का आधार उन परियोजनाओं के लिए निर्धारित किया जाएगा, जिन्हें नीति के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट प्रदान किया जा रहा हो।
कई देशी-विदेशी कंपनियां यूपी में यूनिट लगाने को तैयार
गौरतलब है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर ईवी मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के लिए एमओयू हुआ है। ईवी मैन्यफैक्चरिंग में देश ही नहीं, बल्कि विदेशी कंपनियां भी यूपी में निवेश के लिए आना चाहती हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश हांगकांग की कंपनी टाऊशेन इंटरनेशनल लि. है जो टाऊशेन ग्रुप ऑफ कंपनीज का अंग है। इस एक कंपनी ने ईवी मैन्युफैक्चरिंग के अलावा कई अन्य सेक्टर्स में 1.90 लाख करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया है। इसी तरह आरजी स्ट्रेटजीज ग्रुप और कॉसिस ग्रुप ने भी ईवी सेक्टर में बड़े निवेश करार किए हैं। इनके अलावा कई अन्य कंपनियां प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की तैयारी में हैं।
Private companies will also enhance the skills of employees along with ev manufacturing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांवड़ यात्रा पर AIMIM प्रवक्ता के बयान से विवाद; संत समाज ने किया विरोध, पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग
Jul 30, 2026 | 07:43 PMदक्षिण कोरिया सीमा पर भटका अमेरिकी सैन्य ड्रोन; उत्तर कोरियाई सीमा के पास हड़कंप, इलाके कराए गए खाली
Jul 30, 2026 | 07:40 PMSawan Month: सावन में दही और कढ़ी खाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
Jul 30, 2026 | 07:38 PMजबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला
Jul 30, 2026 | 07:27 PMश्रावण के पहले दिन काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम
Jul 30, 2026 | 07:26 PM39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म
Jul 30, 2026 | 07:25 PMक्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
Jul 30, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM










