प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बेटी की हादसे में मृत्यु, 7 अन्य जख्मी अपोलो में भर्ती
कृपालु महाराज के मुख्य शिष्य एवं प्रेम मंदिर के मुख्य सेवक अजय त्रिपाठी ने बताया कि जगतगुरू दिवंगत कृपालु महाराज की तीनों बेटियां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रही थीं कि इसी दौरान रास्ते में नोएडा में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कारों को टक्कर मार दी।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी
मथुरा : उत्तर प्रदेश के वृन्दावन स्थित प्रेम मंदिर के संस्थापक कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस—वे पर नोएडा के निकट एक भीषण दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना में उनकी दो बहनों समेत सात अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।
कृपालु महाराज के मुख्य शिष्य एवं प्रेम मंदिर के मुख्य सेवक अजय त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि जगतगुरू दिवंगत कृपालु महाराज की तीनों बेटियां तड़के चार बजे सिंगापुर जाने के लिये दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रही थीं कि इसी दौरान रास्ते में नोएडा में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कारों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कृपालु महाराज की बेटियों विशाखा त्रिपाठी (75), कृष्णा त्रिपाठी तथा श्यामा त्रिपाठी सहित आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि विशाखा त्रिपाठी की कुछ ही देर में मौके पर ही मौत हो गयी। उनकी दोनों छोटी बहनों को गंभीर रूप से घायल हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
AR Rahman: 58 साल के एआर रहमान को सीने में उठा दर्द, अस्पताल में भर्ती ऑस्कर विजेता संगीतकार
भारत में मिलने वाले 5 बेहतरीन हाई-क्वालिटी कार टायर्स, जो स्पीड और सुरक्षा दोनों में अव्वल
लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य में आया सुधार, 14 दिन बाद अपोलो अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
आडवाणी के सेहत को लेकर अपोलो हॉस्पिटल से आया बड़ा अपडेट, अगले 1-2 दिन में आईसीयू…, जानिए कैसा है बीजेपी नेता का हाल
उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति बेहद नाजुक बतायी जा रही है। अन्य घायलों को भी अस्पताल में उपचार जारी है। त्रिपाठी ने बताया कि मृतका विशाखा त्रिपाठी का अंतिम संस्कार वृन्दावन में ही किया जाएगा।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस मामले में जगतगुरु कृपाल परिषद ने एक शोक संदेश में कहा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है की भक्ति धाम की अध्यक्ष डॉ विशाखा त्रिपाठी का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है और उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा।
जगतगुरू कृपालु महाराज एवं उनका परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के ही प्रतापगढ़ जनपद के मनगढ़ (कुण्डा) का मूल निवासी है। विशाखा त्रिपाठी ही वहां स्थित आश्रम की देखरेख करती थीं, जबकि उनकी दोनों छोटी बहनें क्रमश: वृन्दावन एवं बरसाना स्थित मंदिरों का कार्यभार संभालती हैं।
–एजेंसी इनपुट के साथ
