प्रयागराज में स्मैक लिए तस्कर गिरफ्तार, 4 पैकेट मिले, पहले से दर्ज हैं तीन केस

Prayagraj Smack Smuggler Arrest: प्रयागराज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने तस्करों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया। पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
Prayagraj Smack Smuggler Arrest
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाया अभियान

  • धूमनगंज पुलिस ने पूर्वांचल गेट से एक तस्कर को गिरफ्तार किया

  • आरोपी के पास से स्मैक, मोबाइल और नकदी बरामद

Dhoomanganj Smack Seized: प्रयागराज में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने स्मैक तस्करों पर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के आने के बाद नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में धूमनगंज पुलिस ने पूर्वांचल गेट के सामने छापेमारी कर एक युवक को 53.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के चार पैकेट, दो मोबाइल फोन और 440 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पूर्वांचल गेट के सामने एक युवक स्मैक के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर धूमनगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान राहुल कुमार भारतीय (31) निवासी खरिया ताड़बाग, धूमनगंज के रूप में हुई।

Prayagraj Smack Smuggler Arrest
झांसी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 84 वारंटी दबोचे, 5 की तलाश में पहुंचे तो पता चला मौत हो चुकी

एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दर्ज है केस

प्रयागराज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धूमनगंज थाने में मुकदमा संख्या 451/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राहुल के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन केस दर्ज हैं। साल 2022 में उसके खिलाफ दो मुकदमे धारा 8/22 और एक मुकदमा धारा 8/21 के तहत दर्ज किया गया था। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

धूमनगंज इलाके में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

धूमनगंज के इस इलाके में स्मैक के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यूपी पुलिस की छापेमारी और निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान का मकसद केवल नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रहकर स्थानीय स्तर पर इस अवैध कारोबार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार वैस, नीवा चौकी प्रभारी शिवम कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक कपिल द्विवेदी, जयदीप समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Prayagraj Smack Smuggler Arrest
जालौन में सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, 13 बच्चे समेत 23 झुलसे, 13 गंभीर हालत में झांसी रेफर