अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों की चार कारें सीज, टोल प्लाजा पर हंगामे के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Atiq Ahmed Son News प्रतापगढ़ में टोल प्लाजा बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को धमकी देने के आरोप में अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों की चार कारें सीज की गईं। पुलिस अब इनके मालिकों की तलाश कर रही है।
Cars of Atiq Ahmed’s Son Umar’s Supporters Seized in Prayagraj, Police Intensify Action
सीज की गई कार(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Atiq Ahmed Son Supporters: माफिया अतीक अहमद के बेटे उमर के समर्थकों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ने, टोल टैक्स नहीं देने, कर्मचारियों से अभद्रता और धमकी देने के मामले में प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उमर के समर्थकों की चार कारों को सीज कर दिया। पुलिस अब इन वाहनों के मालिकों और चालकों की भी तलाश कर रही है।

समर्थकों ने अख्तियारी टोल प्लाजा के पास तोड़े बैरियर

आठ अगस्त को अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद को सुपुर्द-ए-खाक किया जाना था। उसके जनाजे में शामिल होने के लिए उमर और अली को पैरोल मिली थी। आरोप है कि लखनऊ जेल से प्रयागराज आते समय उमर के पीछे कई लग्जरी गाड़ियां चल रही थीं। प्रतापगढ़ में अख्तियारी टोल प्लाजा के पास समर्थकों ने कथित तौर पर दो बैरियर तोड़ दिए। कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश करने और टोल टैक्स मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार की गई गाड़ियों की पहचान

घटना के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात वाहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल कई गाड़ियों की पहचान की गई।

नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस ने अटरामपुर, फतेहपुर गांव निवासी मोहम्मद मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद रुसान की थार कार और प्रतापगढ़ के बमरौली निवासी मोहम्मद वासिफ पुत्र मोहम्मद हनीफ की स्कॉर्पियो को उनके घर से बरामद कर सीज कर दिया।

Cars of Atiq Ahmed’s Son Umar’s Supporters Seized in Prayagraj, Police Intensify Action
15 अगस्त पर हाई अलर्ट के दावे, आगरा फोर्ट स्टेशन के रियलिटी चेक ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल

दोनों वाहनों को किया गया सीज

डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने बताया कि मामले में बाकी वाहनों की भी तलाश की जा रही है। वहीं, प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने दारोगा पिंटू तिवारी और राधेश्याम सिंह के साथ कार्रवाई करते हुए काले रंग की दो स्कॉर्पियो पकड़ीं। एक वाहन प्रयागराज के फाफामऊ और दूसरी को बरौंधा अंडरपास से बरामद किया गया। दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, इन वाहनों के स्वामियों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com