-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Police Arrested A Fake Army Captain In Shahjahanpur
10वीं पास बना आर्मी का कैप्टन, पुलिस ने NDA का फुलफॉर्म पूछकर किया गिरफ्तार
- Written By: Saurabh Pal
बिहार में पकड़े गए फर्जी आईपीएस की तरह हूबहू एक मामला उत्तर प्रदेश से आया है, जहां एक अर्मी का फर्जी कैप्टन पकड़ा गया है। आरोपी फर्जी कैप्टन बनकर 50 हजार रुपये ठगने के फिराक में था।

आर्मी का फर्जी कैप्टन और पुलिस (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः बिहार में पकड़े गए फर्जी आईपीएस की तरह हूबहू एक मामला उत्तर प्रदेश से आया है, जहां एक अर्मी का फर्जी कैप्टन पकड़ा गया है। आरोपी फर्जी कैप्टन बनकर 50 हजार रुपये ठगने के फिराक में था, लेकिन ऐन वक्त पर पीड़ित को शक हो गया तो उसने पुलिस बुला ली।
जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो पहले फर्जी कैप्टन भड़क गया। उसके बाद पुलिस से मांफी मांगने लगा। इस दौरान जब पुलिस वालों ने उससे एनडीए का फुलफॉर्म पूछा तो नहीं बता पाया।
10वीं पास बना आर्मी का कैप्टन
मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहां पुर जिले का है। जिले के निगोही थाना क्षेत्र में टिकरी चौकी के पास आरोपी रुपयों की ठगी करने के लिए कैप्टन की वर्दी पहनकर पहुंचा था। पूछताछ में पता चला की आरोपी मात्र 10वीं पास है। वह बरेली में सैना के आधिकारियों के पर खाना बनाने का काम करता है। वह मऊ खास निवासी का रहने वाला है, उसने अपना नाम रवि बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
धूत ट्रांसमिशन का IPO खुला, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें लॉट साइज और निवेश की पूरी डिटेल
भोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
ऐसी खुली पोल
पीलीभीत के रहने वाले पीड़ित चन्दनपाल ने बताया उसके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। वह उनकी जमानत के लिए कर रहा था। इसी दौरान रवि से उसका संपर्क हुआ, उसने खुद को कैप्टन बताते हुए 50 हजार में जेल में बंद सदस्यों को छुड़वाने को कहा। इसके बाद रवि ने चन्दनपाल को फोन करके निगोही क्षेत्र के टिकरी चौकी के पास बुलाया। चन्दन ने उसको पीलीभीत में आने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया, जिससे पीड़ित के मन शंका पैदा हो गई। उसके मना करने के बाद चंदनपाल टिकरी चौकी पहुंच गया, जब वह मौके पर आया तो उसके लहजे से चंदनपाल को शक हो गया। इसके बाद कुछ देर इंतजार करने को बोल कर उसने पुलिस बुला ली।
भाभी से की है शादी
पकड़े जाने के बाद आरोपी रवि ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे छोटा है। बड़े भाई की मौत के बाद उसकी पत्नी से विवाह कर लिया। उसके पास जमीन नहीं है। गांव में सभी को सेना का अधिकारी बता कर महौल बनाता है। वहीं मामले को लेकर सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि फर्जी आर्मी के कैप्टन को गिरफ्तार किया है। 50 हजार की ठगी करने की कोशिश कर रहा था। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
Police arrested a fake army captain in shahjahanpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
Aug 04, 2026 | 09:01 PMधूत ट्रांसमिशन का IPO खुला, 829 से 871 रुपये तय हुआ प्राइस बैंड, जानें लॉट साइज और निवेश की पूरी डिटेल
Aug 04, 2026 | 08:54 PMभोपाल में क्राइम ब्रांच बनकर लूट: ड्रग तस्करी का आरोप लगाकर युवक से डेढ़ तोला सोने की चेन छीनी, चार गिरफ्तार
Aug 04, 2026 | 08:51 PMAIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
Aug 04, 2026 | 08:48 PMगूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान
Aug 04, 2026 | 08:48 PMJeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
Aug 04, 2026 | 08:48 PMईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
Aug 04, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM










