यूपी में एक्शन शुरू...वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 24 मुस्लिमों को 2-2 लाख का नोटिस

उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस बीच मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एक्शन ले लिया है।
यूपी में एक्शन शुरू...वक्फ के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा भारी, 24 मुस्लिमों को 2-2 लाख का नोटिस
एसपी सत्य नारायण (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुजफ्फरनगर: वक्फ संशोधन विधेयक को लेक उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस बीच मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ काले बिल्ले पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एक्शन ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से 24 से अधिक मुसलमानों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में जुर्माने के तौर पर 2-2 लाख रुपये भरने को कहा गया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि इस संबंध में 24 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की है। पुलिस रिपोर्ट पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप द्वारा नोटिस जारी किए गए और उन्हें 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने के बाद निवारक कार्रवाई के रूप में दो-दो लाख रुपये के मुचलके भरने को कहा गया है।

ये लोग वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए और 28 मार्च को यहां विभिन्न मस्जिदों में रमजान के आखिरी शुक्रवार की नमाज के दौरान अपनी बाहों पर काले बिल्ले पहने हुए पाए गए थे। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर लखनऊ से लेकर हैदराबाद तक मुसमानों ने हाथ में काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की थी। यह सांकेतिक विरोध वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ था। इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी विरोध हुआ था।

उत्तर प्रदेश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया और कहा कि प्रस्तावित कानून मुसलमानों के खिलाफ नहीं है या उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार करना, जटिलताओं को दूर करना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रौद्योगिकी संचालित प्रबंधन शुरू करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com