Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंगा आरती के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पीएम मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने वाले हैं। जहां वो किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे। साथ ही गंगा आरती में शामिल होने के बाद बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाएगे।

  • Written By: शानू शर्मा
Updated On: Jun 18, 2024 | 09:14 PM

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचने वाले हैं। जारी किए गए कार्यक्रम शेड्यूल के मुताबिक, शाम 4 बजे पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ की नगरी पहुंचेंगे। जहां किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर सकते हैं। इसके बाद जनता से मुखातिब होने के बाद शाम 7 बजे दुनिया भर में प्रसिद्द दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे। वहीं 8 बजे बाबा काशी विश्वनाथ के लिए मंदीर जाएंगे। जहां लगभग 25 मिनट तक रुकने वाले हैं।

बता दें कि पीएम मोदी पांचवी बार गंगा आरती में शामिल होने वाले हैं। यहां आरती के बाद 15 मिनट तक गंगा पूजा भी करेंगे। इस मौके पर पूजा करवाने के लिए प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय को बुलाया गया है। वहीं इस मौके को खास बनाने के लिए घाट को लगभग 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जिसमें सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा के फूल शामिल है। इन फूलों को उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से खास मंगवाया गया है। साथ ही शाम होते हीं दीप भी जला दिए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

काशी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मॉरीशस PM संग द्विपक्षीय वार्ता और रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

मोदी के रोड-शो से गूंजी काशी, मॉरीशस से और मजबूत होंगे रिश्ते, PM ने रामगुलाम का किया स्‍वागत

PM Modi के वाराणसी दौरे पर क्या है खास? जानिए किन योजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम

‘काशी के लिए बहुत खास होगा 2 अगस्त’, वाराणसी दौरे से पहले बोले पीएम मोदी

Pm modi will visit banaras for the first time after the elections will attend the farmers conference

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2024 | 03:27 PM

Topics:  

  • PM Modi varanasi Visit

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.